श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

2bf6d4bc1edbab8cf404381d6760d00917915690108401346 original


अपने भविष्य को फाइनेंशियली सुरक्षित रखने के लिए कई लोग FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट करके कुछ रुपये रखते हैं. जिस पर बैंक या संस्था कुछ प्रतिशत का ब्याज देती है. समय- समय पर ये ब्याज दरें अपडेट होती रहती हैं. जैसे हाल ही में श्रीराम फाइनेंस ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजट (FD) की ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है.

ये नई दरें 11 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी. कंपनी अलग-अलग अवधि की FD पर ब्याज दरों में 0.15% से 0.40% तक की बढ़ोतरी करेगी. ये दरें 10 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर लागू होंगी.

कितना मिलेगा सालाना ब्याज?
इन नई दरों के लागू होने के बाद 36 से 60 महीने की FD पर सालाना 7.85% ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.5% था. वहीं, 15 महीने की डिजिटल FD पर ब्याज दर 7.1% से बढ़ाकर 7.5% कर दिया गया है.

अलग-अलग अवधि की FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज?

अवधि पुरानी ब्याज दर बढ़ी हुई ब्याज दरें
12 महीने 6.85% 7%
15 महीने 7.1% 7.5%
18 से 23 महीने 7.05% 7.25%
24 से 35 महीने 7.1% 7.5%
36 से 60 महीने 7.5% 7.85%

वरिष्ठों और महिलाओं को भी फायदा
कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए एक्स्ट्रा ब्याज का लाभ जारी रखने का फैसला किया है. वरिष्ठ नागरिक यानी 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को सामान्य ब्याज दर के मुकाबले 0.50% यानी 50 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलता रहेगा. तो वहीं महिला निवेशकों को लागू ब्याज दर पर 0.05% यानी 5 बेसिस पॉइंट एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा.

इसके अलावा FD रिन्यू कराने पर भी बदलाव हुआ है. मैच्योर हो चुकी FD को दोबारा जमा करने पर 0.15% यानी 15 बेसिस पॉइंट एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा. इस तरह श्रीराम फाइनेंस की FD में निवेश करने वाले ग्राहकों को नई दरों का फायदा मिलेगा. खासकर लंबी अवधि की FD कराने वाले निवेशकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल सकता है.

ऐसे में यदि आप भी जल्दी ही FD करवाने की सोच रहे हैं, तो अच्छी ब्याज दरों के लिए आप श्रीराम फाइनेंस के जरिए भी अपने पैसे को कुछ सालों के लिए फिक्स कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *