Akshaya Tritiya 2026: शगुन भी और स्टाइल भी! अक्षय तृतीया 2026 पर किस तरह का सोना खरीद रही हैं महिलाएं? जानें

3a5f308607b220fc3b10938f4a6f96ed17762550723161346 original


19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया है, इस खास मौके पर सोने और चांदी की को खरीदना शुभ माना जाता है. ये एक ऐसा मौका होता है जब सोना- चांदी व्यापारियों की चांदी ही चांदी होती है. हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में उछाल को देखते हुए लग रहा है कि मार्केट स्थिर रह सकता है. लेकिन फिर भी ये एक धार्मिक मान्यता भी है तो लोग शुभ शगुन के लिए ही कुछ छोटी सी चीज खरीद ही लेते हैं. लेकिन इस बार क्या खरीदना पसंद किया जा रहा है? आइये बताते हैं कि किस तरह का सोना इस समय खरीदना पसंद कर रही हैं महिलाएं.

डिजाइन पर है फोकस
इस बार खरीदारों का सारा फोकस डिजाइन पर है, कीमतों में उछाल को देखते हुए भारी गहनों की जगह पर छोटे गहने पसंद किए जा रहे हैं. इस बार सारा फोकस डिजाइन पर है, कि कम कीमत में अच्छी और सुंदर डिजाइन महिलाओं को मिल जाए. महिलाएं ऐसी डिजाइन ढूंढ रही हैं जिनको हर रोज के हिसाब से पहना जा सके. तो वहीं कई लोग गोल्ड कॉइन को भी पसंद कर रहे हैं. साथ ही साथ इस बात पर भी ध्यान रखा जा रहा है कि इसकी अच्छी रीसेल वैल्यू भी मिल जाए.

युवा खरीदारों की मिनिमल पसंद
युवा खरीदार इस समय ज्यादा बढ़ गए हैं जो मिनिमल और छोटे डिजाइंस को पसंद कर रहे हैं. वैसे भी सोने की कीमतों को देखते हुए कोई भी भारी भरकम डिजाइन तो नहीं ले रहा है. डेली यूज में पहनने वाले छोटे, मिनिमल और ट्रेंडी पीस ढूंढे जा रहे हैं.

डायमंड में कर रहे निवेश
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो अब डायमंड केवल सजावट के लिए ही नहीं बल्कि निवेश के लिए भी खरीदे जा रहे हैं. लोग अब सर्टिफाइड नेचुरल डायमंड सिर्फ पहनने के लिए ही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसे वैल्यू के नजरिए से भी देख रहे हैं. जिसकी वजह से इस शुभ मौके पर सोने- चांदी के साथ ही डायमंड की डिमांड भी देखी जा रही है.

सोच समझकर खरीदारी करने से बदल रहा बाजार
वहीं दुकानदारों का मानना है कि अब खरीदार केवल पारंपरिक ज्वेलरी रखने के लिए ही नहीं खरीद रहे हैं. बल्कि ऐसी चीजें पसंद कर रहे हैं जो पहना भी जा सके. ऐसे में इसे खरीदारी का स्मार्ट तरीका माना जा रहा है. जिसकी वजह से बाजार में भी बदलाव आ रहे हैं. ऐसा युवा खरीदार ज्यादा कर रहे हैं, जो सोने को परंपरा से जोड़ते हुए आज के समय के हिसाब से सोच- समझकर भी खरीद रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *