CBSE Result 2026: डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं तो कैसे देख पाएंगे रिजल्ट? जानें इसे एक्टिव करने का तरीका

ef47a6831a02c4077bf35e7462d918dd17645674009601071 original


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए हलचल तेज हो गई है. एक तरफ डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘डिजिलॉकर’ (DigiLocker) ने दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा अपडेट देकर संकेत दिया है कि नतीजे बहुत जल्द आ सकते हैं. वहीं, बोर्ड के भीतर से आ रहीं खबरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर बड़ा पेंच फंसा हुआ है, जिसकी वजह से छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

डिजिलॉकर पर तैयारी पूरी

रिजल्ट की आहट तब तेज हुई, जब डिजिलॉकर ने आधिकारिक तौर पर सूचना दी कि 12वीं के नतीजे जल्द ही उनके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे. दो दिनों में यह दूसरा अपडेट है, जिसे देखकर छात्र कयास लगा रहे हैं कि रिजल्ट अगले 24 से 48 घंटों में आ सकता है. सरकार की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ और वेबसाइट क्रैश होने की परेशानी से बचने के लिए अपना DigiLocker अकाउंट पहले ही एक्टिव कर लें.  इसके लिए बोर्ड ने आसान प्रक्रिया भी साझा की है.

बिना अपार आईडी कैसे देख पाएंगे रिजल्ट?

छात्रों को लगता है कि बिना ‘अपार आईडी’ (APAAR ID) के वे अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के पास यह आईडी नहीं है, वे भी अपना अकाउंट बना सकते हैं.

कैसे एक्टिव करें अकाउंट?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं.
  • वहां Get Started बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपनी जानकारी और स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का Access Code भरें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और उस पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें.
  • आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा और रिजल्ट वाले दिन आप अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे.

कॉपियों की चेकिंग अभी जारी

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नतीजों की तैयारी जोरों पर है. वहीं, CBSE के विश्वसनीय सूत्रों का कना है कि 12वीं की कॉपियों की जांच का काम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. खबर है कि जिन आंसर शीट्स को तकनीकी खराबी या खराब इंटरनेट के कारण स्कैन नहीं किया जा सका, उन्हें अब मैन्युअली जांचा जा रहा है. दिल्ली और आसपास के कई केंद्रों पर शिक्षकों की विशेष टीमें इन कॉपियों को पुराने पारंपरिक तरीके से चेक कर रही हैं.

कब आएगा रिजल्ट?

डिजिलॉकर के अपडेट्स को देखकर छात्र उम्मीद लगा रहे थे कि रिजल्ट 12 या 13 मई को आ जाएगा, लेकिन कॉपियों की चेकिंग अभी चलने के कारण माना जा रहा है कि 15 मई से पहले नतीजे आने की संभावना बहुत कम है. जानकारों का कहना है कि रिजल्ट 15 मई से 20 मई के बीच किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अब हाथों से चेक हो रहीं CBSE 12वीं की कॉपियां, जानें कब तक आएगा रिजल्ट?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *