पेपर लीक के बाद बड़ा अपडेट, जल्द आएगा नीट का नया टाइम टेबल; जुलाई में दोबारा हो सकती है परीक्षा

2a12f9e40fe7d50b5b98d93b985516fc17786704944301294 original


नीट परीक्षा को लेकर देशभर के लाखों छात्रों के मन में इन दिनों एक ही सवाल घूम रहा है अब आगे क्या होगा? पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्र, अभिभावक और कोचिंग संस्थान सभी असमंजस में हैं. सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द नीट परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि अगले एक हफ्ते के भीतर, यानी बुधवार या गुरुवार से पहले, नई तारीखों का ऐलान हो सकता है. परीक्षा एजेंसियां और संबंधित विभाग इस पर तेजी से काम कर रहे हैं ताकि छात्रों का शैक्षणिक नुकसान कम से कम हो. माना जा रहा है कि नई परीक्षा आयोजित करने की पूरी प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लग सकता है, क्योंकि इस बार सुरक्षा और गोपनीयता के नियम पहले से कहीं ज्यादा सख्त किए जाएंगे.

सूत्रों के अनुसार, नीट की दोबारा परीक्षा मध्य जुलाई के आसपास करवाई जा सकती है. यह समय इसलिए चुना जा रहा है ताकि प्रश्नपत्र की तैयारी, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जा सके. इस बार हर कदम पर खास नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न बचे.

तेजी से आएंगे नतीजे

इतना ही नहीं, परीक्षा के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया भी तेज रखने की योजना है. बताया जा रहा है कि मध्य अगस्त तक नीट का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. यानी परीक्षा और रिजल्ट के बीच ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी जल्दी शुरू की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Exam Cancelled : दोबारा कब होगी NEET UG 2026 की परीक्षा, पिछली बार जब परीक्षा कैंसिल हुई तब क्या हुआ था?

किस पर पड़ेगा असर?

हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया का असर नए शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ेगा. सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेजों का नया सत्र शुरू होने में करीब एक महीने की देरी हो सकती है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह देरी छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है. अगर परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से करवाई जाती है, तो थोड़ी देरी भी छात्रों के हित में मानी जाएगी.

जांच हुई तेज

इस बीच, नीट पेपर लीक मामले की जांच भी तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के दफ्तर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं. इसमें पेपर तैयार होने से लेकर उसे प्रकाशित करने, सुरक्षित रखने और परीक्षा कराने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है. कौन लोग इस प्रक्रिया में शामिल थे, किस स्तर पर लापरवाही हुई और पेपर बाहर कैसे पहुंचा इन सभी पहलुओं पर गहराई से पड़ताल की जा रही है.

जांच एजेंसियां यह भी समझने की कोशिश कर रही हैं कि पेपर लीक की कड़ी कहां से शुरू हुई और किस तरह कुछ लोगों तक प्रश्नपत्र पहले ही पहुंच गया. इसके लिए डिजिटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, फोन डेटा और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – NEET Paper Leak: नीट एग्जाम में कब-कब हो चुका पेपर लीक? जानें हर बार की पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *