DTU में एडमिशन का मौका, BTech, BBA और MBA के लिए आवेदन जारी, जानें पूरी डिटेल

523b271fa213c00351ab3d2a2e9a05a317836875077551294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पात्रता, शुल्क, आरक्षण व छात्रवृत्ति की जानकारी भी उपलब्ध.

अगर आप दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. यूनिवर्सिटी ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले शुरू कर दिए हैं. अलग-अलग कोर्सों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, योग्यता और प्रवेश प्रक्रिया भी तय कर दी गई है. ऐसे में समय रहते आवेदन करना जरूरी है.

इन कोर्सों में मिल रहा है एडमिशन

DTU इस साल BTech, BBA, BA (Hons) Economics, BDes, MTech, MBA, Executive MBA, MSc, MDes और PhD जैसे कई कोर्सों में दाखिला दे रहा है. हर कोर्स के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा और पात्रता निर्धारित की गई है.इसलिए आवेदन करने से पहले अपने कोर्स की शर्तें जरूर देख लें.

BTech एडमिशन के लिए JAC Delhi की चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट 14 जुलाई 2026 को जारी होगी, जबकि अपग्रेडेशन राउंड 21 जुलाई को होगा. Executive MBA के लिए आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई है. BBA के लिए आवेदन 14 जुलाई तक किए जा सकते हैं.MBA में अंतिम एडमिशन 7 अगस्त और BBA में 18 अगस्त 2026 तक पूरे किए जाएंगे.

किस कोर्स के लिए कौन-सी परीक्षा जरूरी है

BTech में एडमिशन JEE Main के आधार पर मिलेगा. BBA और BA (Hons) Economics के लिए CUET UG स्कोर जरूरी है.MBA में CAT या MAT स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.वहीं MTech के लिए GATE, MSc के लिए CUET PG और BDes के लिए UCEED स्कोर मान्य होंगे.

योग्यता क्या होनी चाहिए

BTech में आवेदन करने के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. BBA और BA (Hons) Economics के लिए 12वीं में 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय जरूरी है. MBA के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए. अलग-अलग आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार अंकों में छूट भी दी गई है.

कितनी है फीस

BTech की कुल फीस करीब 11.85 लाख रुपये है. BBA और BA (Hons) Economics की फीस लगभग 5.32 लाख रुपये रखी गई है. MBA की कुल फीस करीब 6.20 लाख रुपये और MTech की फीस लगभग 2.58 लाख रुपये है. अलग-अलग कोर्सों के हिसाब से फीस में अंतर हो सकता है.

यह भी पढ़ें – भारत में सरकारी नौकरी का इतना क्रेज क्यों, विदेशों में क्यों अलग है युवाओं की सोच?

एडमिशन के समय ये दस्तावेज रखें तैयार

उम्मीदवारों के पास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड, ग्रेजुएशन की मार्कशीट (PG कोर्स के लिए), आधार कार्ड या अन्य फोटो आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर या माइग्रेशन सर्टिफिकेट और आरक्षण प्रमाणपत्र (अगर लागू हो) होना चाहिए.

आरक्षण का मिलेगा लाभ

यूनिवर्सिटी में SC, ST, OBC-NCL, EWS, PwD और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार सीटों में आरक्षण दिया जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय सही श्रेणी से जुड़े सभी जरूरी प्रमाणपत्र साथ रखें.

स्कॉलरशिप का भी मिलेगा फायदा

DTU में पढ़ने वाले योग्य छात्रों को कई सरकारी और यूनिवर्सिटी स्तर की स्कॉलरशिप का लाभ भी मिलता है. इनमें SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और मेधावी छात्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं. पात्र छात्र आवेदन के बाद इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.

ऐसे होगा आवेदन

BTech के उम्मीदवारों को पहले JEE Main में शामिल होना होगा और उसके बाद JAC Delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. BBA और MBA के लिए CMAC पोर्टल पर आवेदन करना होगा. MTech के अभ्यर्थी DTU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित फीस जमा करनी होगी.इसके बाद मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए एडमिशन पूरा होगा.

यह भी पढ़ें – UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *