Explained: सर्दियों में कंबल के नीचे पंखा चलाने की आदत! यह सनक या शरीर की गहरी हसरत?

73ba4a615ac0d0eeae92b3925fee0b4317954982617471317 original


सर्दियों की रात में कई लोग एक अजीबोगरीब काम करते हैं. वे मोटी रजाई ओढ़ते हैं और साथ ही पंखा भी चला लेते हैं. बाहर से यह देखने में बिल्कुल बेतुका लगता है, लेकिन नींद से जुड़ी स्टडीज के मुताबिक, यह आदत दो पूरी तरह से अलग जरूरतों को एक साथ पूरा करने की कोशिश हो सकती है. एक तरफ शरीर को गर्माहट और सिकुड़न चाहिए, तो दूसरी तरफ दिमाग को ठंडी हवा और एक लगातार चलने वाली आवाज चाहिए.

तो क्या यह वाकई सुकून वाली नींद का इलाज है या सिर्फ वहम या बीमारी…

पहली जरूरत: रजाई का ‘सुकून’ और शरीर का ‘ठंडा’ होना

हमारा शरीर रात में सोने के लिए खुद को ठंडा करता है. ‘जर्नल ऑफ फिजियोलॉजिकल एंथ्रोपोलॉजी’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शरीर के आसपास गर्मी जमा हो जाए, तो इससे रात में नींद बार-बार टूटती है. गहरी नींद कम हो जाती है.

मोटी रजाई ओढ़ने पर आपकी त्वचा के ठीक बगल वाली हवा बहुत जल्दी गर्म हो जाती है. यहां पंखे की हल्की हवा उस अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकालने का काम करती है, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और नींद बेहतर होती है.

स्टडी यह भी कहती है कि ठंड के संपर्क में आने से नींद की अवस्थाओं में बदलाव नहीं होता, बल्कि बेडिंग र कपड़े शरीर के तापमान को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

दूसरी जरूरत: दिमाग को ‘गहरा दबाव’ और आवाज का सहारा

रजाई सिर्फ गर्माहट नहीं देती, बल्कि दिमाग को एक गहरा सुकून भी देती है. ‘जर्नल ऑफ क्लिनिकल स्लीप मेडिसिन’ में छपे रैंडमाइज्ड ट्रायल में 120 अनिद्रा के मरीजों को चार हफ्ते तक वेटेड ब्लैंकेट दिए गए. नतीजा चौंकाने वाला था. इन मरीजों के अनिद्रा के स्कोर में भारी गिरावट आई.

शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके पीछे ‘डीप प्रेशर’ काम करता है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है. एक मोटी रजाई भी कुछ हद तक यही एहसास दे सकती है.

इसके अलावा, पंखे की लगातार चलने वाली ‘हमिंग’ आवाज एक और काम करती है. यह ‘मास्किंग’ की तकनीक है, जिसमें एक लगातार गूंजने वाली आवाज अचानक होने वाले शोर को दबा देती है, जिससे नींद बार-बार नहीं टूटती.

तीसरी जरूरत: दिमाग के लिए एक ‘सिग्नल’

अगर आप सालों से पंखा चला कर सो रहे हैं, तो आपका दिमाग उस आवाज को ‘सोने के सिग्नल’ के तौर पर पहचानने लगता है. कॉलेज के छात्रों पर हुए एक सर्वे में पाया गया कि सोने से जुड़े रूटीन और माहौल, दिमाग को जागने से नींद तक पहुंचने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर पंखा बंद हो जाए, तो अचानक फैली खामोशी अजीब लगने लगती है.

तो इसे इलाज न समझने की सलाह क्यों?

यहां एक बहुत जरूरी बात समझना होगी. रिपोर्ट खुद साफ करती है कि इस आदत पर कोई भी स्टडी सीधे तौर पर यह साबित नहीं करती कि पंखा चलाने से नींद बेहतर होती है. वेटेड ब्लैंकेट वाला ट्रायल साइकियाट्रिक स्थितियों वाले वयस्कों पर था और उसमें आम रजाई का इस्तेमाल नहीं हुआ था.

व्हाइट नॉइज पर हुए एक सिस्टमैटिक रिव्यू ने इसके सबूतों को ‘बहुत कम गुणवत्ता’ का बताया है. हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक, व्हाइट नॉइज के फायदों पर अध्ययनों के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. इस वजह से इसे एक ‘व्याख्या’ के तौर पर देखें, ‘डॉक्टर की सलाह’ के तौर पर नहीं.

दो अलग जरूरतें, एक साथ पूरी

सर्दियों में कंबल के नीचे पंखा चलाना कोई सनक नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग की दो अलग-अलग जरूरतों का एक साथ समाधान हो सकता है. रजाई शरीर को गर्माहट और सिकुड़न देती है, जबकि पंखा शरीर के आसपास की हवा को ठंडा रखता है और एक लगातार आवाज पैदा करता है.

यह आदत आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने, दिमाग को सुकून देने और बाहरी शोर को दबाने की एक बेहद निजी और समझदार कोशिश है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *