IND vs SL 2nd Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का शतक; ऋषभ पंत चोटिल

31dc18bc99a5975868034d94aae055b017874872012331364 original


कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (23 अगस्त) से दूसरे टेस्ट की शुरुआत हुई. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. पहला दिन समाप्त होने तक शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल 07 रन पर और सारांश जैन 04 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा. नंबर तीन पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने ऐतिहासिक शतक लगाया. 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिन के अंतिम यानी तीसरे सेशन में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें 03 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा. टीम इंडिया की शुरुआत तो काफी अच्छी हुई थी, लेकिन अंत में टीम थोड़ी लड़खड़ाती हुई दिखी. 

देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक 

पडिक्कल ने 193 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 117 रन स्कोर किए. पिछले मैच में पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके साथ वह भारत के लिए करीब 7 साल बाद नंबर-3 पर लगातार 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. इससे पहले 2018-19 में पुजारा ने विदेशी धरती पर लगातार 2 टेस्ट शतक जड़े थे. 

यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए

ऐसा रहा पूरे दिन का हाल 

टीम इंडिया के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हुई. पहले सेशन में 25 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 2 विकेट पर 88 रन बोर्ड पर लगे. इसके बाद दूसरे सेशन में स्कोर 52 ओवर में 187/3 रन पर पहुंच गया. इसी तरह धीरे-धीरे खेल आगे बढ़ा और दिन समाप्त होने तक स्कोर 300 पहुंच गया. तीसरे सेशन में 2 विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए. चौथा विकेट 281 रन पर और पांचवां 296 रन पर गिरा. 

पडिक्कल के अलावा नंबर चार पर उतरे कप्तान शुभमन गिल ने 6 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए. बाकी रवींद्र जडेजा ने 43 रन स्कोर किए. उनकी पारी में 4 चौके शामिल रहे. केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौट गए. उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 18 रन स्कोर किए. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. बाकी लाहिरू कुमारा और केशरा नुवानथा ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.

 

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *