IPL के बाद श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, तारीखों का हुआ एलान! नोट कर लीजिए शेड्यूल

f961ea74824ddbda2ad6595b5557242917791027700071364 original


India vs Sri Lanka 2026 Test Series: इन दिनों क्रिकेट फैंस पूरी तरह से IPL 2026 में व्यस्त नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट के लीग मैच समाप्ति पर हैं. इसी बीच इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, जिसमें बताया गया कि दोनों के बीच अगस्त के दूसरे हफ्ते से रेड बॉल सीरीज की शुरुआत होगी. 

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है. लेकिन बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सोर्स के मुताबिक, मुकाबले 15 से 27 अगस्त के बीच देखने को मिल सकते हैं. 

श्रीलंका ने तय की 2 हफ्तों की विंडो

श्रीलंका क्रिकेट ने मैचों के लिए दो हफ्तों की विंडो निर्धारित की है, जो मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा हैं. हालांकि, दौरे में शामिल किए जाने वाले तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. 

ये दोनों टेस्ट मैच लंका प्रीमियर लीग (LPL) के बाद खेले जाएंगे, जो 9 अगस्त को खत्म होगी और निर्धारित विंडो के बारे में जानकारी भारतीय टीम सहित सीरीज से जुड़े सभी हितधारकों के साथ साझा की गई है. 

बोर्ड की तरफ से आधिकारिक जानकारी आना बाकी

गौर करने वाली बात है कि अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इस सीरीज को लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है. आधिकारिक शेड्यूल में मैचों की तारीख, वेन्यू और बाकी चीजें शामिल रहेंगी. 

भारत और श्रीलंका की पिछली टेस्ट सीरीज 

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच पिछली टेस्ट सीरीज मार्च 2022 में खेली गई थी. सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था. मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने एक पारी और 222 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी. बेंगलुरु में हुए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 238 रनों से जीत अपने खाते में डाली थी. 

 

यह भी पढ़ें: आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?

आज CSK और SRH के बीच भिड़ंत, जानें चेन्नई-हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *