RCB VS MI: जीत के बाद ये क्या बोल गए RCB कप्तान रजत पाटीदार, कहा- ‘प्वाइंट्स टेबल हम नहीं देखते बस…’

95bdeb3f4b7cd73a4f7987fdee3e64151739435630107936 original


गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस पर मिली रोमांचक जीत के बाद कृणाल पंड्या की बल्लेबाजी की और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम को लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था.

आरसीबी कृणाल (73 रन) के अर्धशतक से रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. पिछले दो मैच में हार का सामना करने वाली आरसीबी (14 अंक) ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भुवनेश्वर (23 रन देकर चार विकेट) के गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद अंत में दो गेंद में एक छक्के से नाबाद सात रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की जिससे मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?

पाटीदार ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह एक बहुत ही कड़ा मुकाबला था, लेकिन कुल मिलाकर यह एक शानदार खेल था. ’’ उन्होंने कृणाल की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘कृणाल ने टीम के लिए यह कर दिखाया. उनके पास बहुत अनुभव है और इसलिए ऐसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल करते हैं. ’’

भुवनेश्वर के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अविश्वसनीय. गेंद पर उनका नियंत्रण जबरदस्त है. विकेट में अच्छा उछाल था और ऐसे विकेट पर भुवी का सामना करना बहुत मुश्किल होता है. ’’

आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई लेकिन पाटीदार ने कहा, ‘‘अभी हम अंक तालिका की चिंता नहीं कर रहे हैं. हमारा मंत्र अपनी ताकत के अनुसार खेलना और अच्छा क्रिकेट खेलना है, न कि अंक तालिका को देखना. ’’

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड

तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी. कृणाल (46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के) और जैकब बेथेल (27) के बीच चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 55 रन की भागीदारी से आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की.

लक्ष्य के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने उन्हें 166 रन पर रोककर बहुत ही शानदार काम किया. लेकिन सच कहूं तो हमारी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए, हमें यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था. ’’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *