Right Age for Pregnancy: कितनी उम्र के बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है जोखिम भरी? जानें बच्चे को जन्म देने की सही उम्र

7f3504334a4d843897c84273b2a8d56e17751441379621120 original


Right Age for Pregnancy : आज के समय में महिलाओं की जिंदगी पहले से काफी बदल चुकी है. पढ़ाई, करियर, आर्थिक स्वतंत्रता और अपने फैसले खुद लेने की आजादी, इन सब वजहों से कई महिलाएं मां बनने का फैसला पहले की तुलना में देर से ले रही हैं, जहां पहले कम उम्र में शादी और जल्दी प्रेग्नेंसी आम बात थी, वहीं अब महिलाएं 30 या 35 की उम्र के बाद भी मां बनने का सोचती हैं. ऐसे में कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या ज्यादा उम्र में प्रेग्नेंसी सुरक्षित होती है, क्या इसके कुछ जोखिम भी हैं और आखिर मां बनने के लिए सही उम्र क्या मानी जाती है. तो आइए जानते हैं कि कितनी उम्र के बाद प्रेग्नेंसी जोखिम भरी हो सकती है. 

प्रेग्नेंसी के लिए सही उम्र क्या है?

महिलाओं में प्रेग्नेंसी की फर्टिलिटी टीनेज में पीरियड्स शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है और मेनोपॉज तक रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर उम्र प्रेग्नेंसी के लिए समान रूप से सुरक्षित होती है. 20 से 30 साल की उम्र को प्रेग्नेंसी के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. 30 के बाद धीरे-धीरे प्रेग्नेंसी की क्षमता कम होने लगती है और 35 के बाद जोखिम बढ़ने लगते हैं, इसलिए इस उम्र को एडवांस्ड मैटरनल एज कहा जाता है. 

30 के बाद क्यों घटती है फर्टिलिटी?

महिलाओं के शरीर में एग्स की संख्या जन्म से ही तय होती है. उम्र बढ़ने के साथ ये संख्या और उनकी क्वालिटी दोनों कम होती जाती हैं. 30 के बाद कंसीव करने में समय ज्यादा लग सकता है. 35 के बाद कई महिलाओं को मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ सकती है और एग्स की क्वालिटी घटने से प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है. 

इसे भी पढ़ें- अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी

कितनी उम्र के बाद प्रेग्नेंसी जोखिम भरी हो सकती है

35 साल के बाद प्रेग्नेंट होने पर कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं. जिसमें मां के लिए हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ज्यादा ब्लीडिंग (डिलीवरी के समय या बाद में) या सी-सेक्शन (ऑपरेशन से डिलीवरी) की संभावना ज्यादा होती है. वहीं प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. जैसे समय से पहले डिलीवरी (प्रीमेच्योर बर्थ), जुड़वां बच्चों की संभावना बढ़ना, प्लेसेंटा से जुड़ी दिक्कतें और ICU में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है. ज्यादा उम्र में मां बनने से बच्चे पर भी कुछ प्रभाव पड़ सकते हैं. जिसमें कम वजन के साथ जन्म, समय से पहले जन्म, NICU में भर्ती होने की जरूरत और कुछ जेनेटिक बीमारियों का खतरा भी होता है. 

सही देखभाल कैसे करें?

आपकी उम्र कोई भी हो, प्रेग्नेंसी के दौरान सही देखभाल बहुत जरूरी है. जिसमें नियमित चेकअप, समय पर टेस्ट, किसी भी समस्या का जल्दी पता लगाना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है. इससे मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें-  Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *