इतिहास में पहली बार क्रेडिट कार्ड ने ATM को पछाड़ा, कैश से ज्यादा कार्ड से खर्च

8477fc99fc3052c1f122b72a90c561bc17956221108051346 original


इंडिया अब डिजिटल हो गया है, ज्यादातर लोग यूपीआई का इस्तेमाल पेमेंट के लिए कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक रिपोर्ट और सामने आई है. जिससे पता चला है कि लोगों के पैसे खर्च करने और पेमेंट करने का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब लोग खरीदारी और दूसरे खर्चों के लिए कैश निकालने की जगह क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

इसका बड़ा उदाहरण अक्टूबर 2026 के आंकड़ों में देखने को मिला है. देश के इतिहास में पहली बार एक महीने में क्रेडिट कार्ड से हुआ खर्च ATM से निकाली गई नकदी से ज्यादा हो गया है.

अक्टूबर में कितना हुआ क्रेडिट कार्ड से खर्च?
दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से 2.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं. वहीं ATM से 2.3 लाख करोड़ रुपये की नकदी निकाली गई. इसका मतलब ये है कि क्रेडिट कार्ड से खर्च का आंकड़ा ATM से निकाले गए कैश से आगे निकल गया.

चार गुना से ज्यादा बढ़ा क्रेडिट कार्ड से खर्च
पिछले सात साल में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. नवंबर 2019 में हर महीने क्रेडिट कार्ड से करीब 60,130 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे. अक्टूबर 2026 में ये आंकड़ा बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. इसका मतलब है कि सात साल में क्रेडिट कार्ड से होने वाला मासिक खर्च 307.4% बढ़ गया है. अब लोग ऑनलाइन शॉपिंग, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी खरीदारी के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ATM से कैश निकालने में आई गिरावट
जहां क्रेडिट कार्ड से खर्च बढ़ रहा है, तो वहीं ATM से पैसे निकालने का चलन कम हुआ है. अक्टूबर 2026 में ATM से निकाली गई नकदी सालाना आधार पर 7.5% घटकर 2.3 लाख करोड़ रुपये रह गई. अक्टूबर 2025 में ये रकम करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये थी. इसके अलावा ATM से पैसे निकालने के ट्रांजैक्शन की संख्या में भी 9.8% की गिरावट आई है.

खत्म हो जाएगा कैश का इस्तेमाल?
क्रेडिट कार्ड से खर्च का ATM से नकद निकालने को पीछे छोड़ना डिजिटल पेमेंट की बढ़ती पॉपुलैरिटी दिखाता है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि देश में कैश का इस्तेमाल खत्म हो गया है. आज भी लोग कई जगहों पर नकदी का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा UPI ने भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया है. छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक लोग मोबाइल से भुगतान कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Air India और Air India Express की हुई डील, एक ग्रुप में ही करेंगे काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *