‘भीख मांगने का तरीका…’ यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

f4d801caabc1b647c0fa3be6c998ddd017834165937151379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • माधुरी जैन ने फैमिली प्लानिंग पर एक विवादित बयान दिया.
  • उन्होंने अमीर-गरीब बच्चों से अमीरी-गरीबी का संबंध बताया.
  • माधुरी के बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया.
  • ट्रोलर को अशनीर ग्रोवर का जवाब भी हुआ वायरल.

Lock Upp 2: भारतपे (BharatPe) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर को दिया उनका जवाब वायरल हो रहा है. दरअसल,  नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में कंटेस्टेंट माधुरी जैन ग्रोवर ने फैमिली प्लानिंग और अमीरी-गरीबी को एक कमेंट पास किया था. उन्होंने कहा था कि अमीर लोग जितने बच्चे पैदा करेंगे, अमीरी बढ़ेगी और गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, तो गरीबी बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि ‘हम दो हमारे दो’ का नियम सभी पर लागू नहीं होता है. 

माधुरी ने क्यों की ऐसी बात?

शो के एक एपिसोड के दौरान खुद को एलिमिनेट होने से बचाने के लिए माधुरी को अपनी जिंदगी से जुड़े किसी सीक्रेट को शेयर करना था. तब माधुरी ने खुलासा किया कि वह और अश्नीर दोनों बच्चों के बड़े हो जाने के बाद एक तीसरे बच्चे की भी प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें परिवार का साथ नहीं मिला. परिवारवालों का कहना था कि दो बच्चे ही काफी हैं. बाद में जब दोनों ने तीसरे बच्चे का फिर से प्लान बनाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और मेडिकली ऐसा होना संभव नहीं था.

उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान जैसे कई बड़े लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि जितने भी अमीर और सफल लोग हैं, वे तीसरा बच्चा करते हैं. तीसरा बच्चा हमेशा आपको जवाब रखता है. माधुरी ने कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ का नियम सभी पर लागू नहीं होता है. फैमिली प्लानिंग इकोनॉमिकल स्टेटस के आधार पर होनी चाहिए. 

माधुरी हुईं ट्रोलिंग का शिकार

माधुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे. इस बीच, नलिनी उनागर नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने माधुरी जैन के पति और बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर को टैग करते हुए लिखा कि ”आपकी पत्नी ने हाल ही में कहा है कि अगर गरीब लोग ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, तो गरीबी बढ़ती है. तो आप अपनी लगभग 900 करोड़ की संपत्ति 1,800 परिवारों को दान कर दें और हर परिवार को 50 लाख दें. ये 1,800 परिवार खुशी-खुशी अपने 3,200 बच्चों का पेट भर सकेंगे और उनकी परवरिश कर सकेंगे. इसके बाद आप हिमालय में जाकर साधु बन जाए.

अश्नीर ने क्या कहा?

ट्रोलर को अपने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए अश्नीर ने कहा, “भीख/चंदा मांगने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है. बीवी ने ज्ञान दे दिया है पहले से ही – इतने में इतना ही मिलेगा.” अब उनका यह जवाब भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस पर यूजर्स के तरत-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

क्या E10 का आएगा दौर? इन वजहों से सरकार को इथेनॉल ब्लेंडिंग में पीछे खींचने होंगे कदम, सुलगे गई सवाल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *