विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

68f2bbf324aa7837b8043f2ef0e657ef17868784091431212 original


सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का उदाहरण अक्सर दिया जाता है, कि कैसे एक (सचिन) ने क्रिकेट के भगवान का दर्जा प्राप्त किया तो दूसरा (कांबली) अर्श से फर्श पर पहुंच गया. एक समय पर कांबली को सचिन से कम नहीं माना जाता था, दोनों बचपन के दोस्त भी थे और एक ही कोच (स्वर्गीय रमाकांत अचरेकर) से ट्रेनिंग लेते थे. कहा जाता है कि कांबली शराब की लत में पड़ गए, गलत आदतों ने उनका करियर बरबाद कर दिया लेकिन फिर भी उनके साथ क्या-क्या हुआ और उन्होंने क्या कुछ झेला, ये लोग नहीं जानते. ये उनकी जिंदगी पर बनने वाली वेब सीरीज में दर्शाया जाएगा. पहले इस पर फिल्म बनाने का विचार था, लेकिन समझा गया कि उनकी जिंदगी में इतना कुछ हुआ कि इसे एक फिल्म में समेटना मुश्किल है.

विनोद कांबली की जिंदगी पर वेब सीरीज डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे बनाएंगे, इस प्रोजेक्ट का नाम ‘कांबली’ रखा गया और इसे Zee5 के लिए तैयार किया जा रहा है. ये सीरीज हिंदी में होगी. इस सीरीज को 200 नॉटआउट प्रोडक्शनस के रवि भागचंदका, जो सचिन तेंदुलकर की डाक्यूमेंट्री से भी जुड़े थे, इस प्रोड्यूस कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देशपांडे ने बताया कि कांबली कि कहानी लिखने का काम 2019 में शुरू हो चुका था.

देशपांडे ने बताया कि पहले क्रिकेटर कांबली कि जिंदगी पर मराठी फीचर फिल्म बनाने की सोच थी, लेकिन क्रिकेटर की जिंदगी पर रिचर्स करने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनकी लाइफ में इतना कुछ हुआ, इतना ड्रामा, कंट्रोवर्सी और संघर्ष कि इसे एक फिल्म में समेटना मुश्किल होगा. फिर उन्होंने इस प्रोजेक्ट को फिल्म की जगह वेब सीरीज में बदला. उन्होंने इसे हिंदी में बनाने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि इससे भारत के अधिक लोगों तक उनकी कहानी पहुंच पाएगी. उनके अनुसार ये स्पोर्ट्स फिल्म से अलग एक इंसान की कहानी है.

यह भी पढ़ें- मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज

निजी जिंदगी पर भी रहेगा फोकस

विनोद कांबली ने देश के सबसे प्रतिभावान बल्लेबाजों में अपने नाम शामिल कर लिया था, सचिन के साथ उनका भी नाम छा रहा था. एक शानदार करियर के बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ हुआ, कैसे वह नीचे जाते चले गए. उनकी जिंदगी में क्या-कुछ चुनौतियां आईं, इसी पर वेब सीरीज में फोकस किया जाएगा. इस वेब सीरीज से फैंस कांबली के जीवन के उन हिस्सों को भी समझ पाएंगे, जिससे अभी तक अनजान है.

कौन निभाएगा कांबली का किरदार?

मेकर्स ऐसे कलाकार को तलाश रही है, जो किरदार में विनोद कांबली जैसा नजर आए. बड़े कलाकार को लेने की जगह टीम ऐसे कलाकार को लेना चाहती है जो किरदार में स्वाभाविक नजर आए. अभी कास्टिंग पूरी नहीं हुई है.

मेकर्स इसी साल नवंबर से वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं. अगर तय शेड्यूल के अनुसार सभी शूटिंग हुई तो करीब 4 महीने में शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले. टेस्ट में खेली 21 पारियों में उन्होंने 1084 रन बनाए. इसमें उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े. वनडे में खेली 97 पारियों में उन्होंने 2477 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *