Sharmistha Mukherjee Education : कितनी पढ़ी-लिखी हैं शर्मिष्ठा मुखर्जी, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

98358d15c22807894cdf43afa635569717827330476141120 original


Sharmistha Mukherjee Education: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी इन दिनों अपने बयानों को लेकर से चर्चा में हैं. उन्होंने कांग्रेस के संगठन और नेतृत्व को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है. साथ ही राहुल गांधी के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं. इसके अलावा शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक लेख भी लिखा है.

उनके इन बयानों के बाद लोग शर्मिष्ठा मुखर्जी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में उनके करियर और एजुकेशन से जुड़े भी बहुत से सवाल हैं, जिन्हे लोग सर्च कर रहे हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि शर्मिष्ठा मुखर्जी कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनके पास कौन-कौन सी डिग्री है. 

कहां हुआ शर्मिष्ठा मुखर्जी का जन्म?

शर्मिष्ठा मुखर्जी का जन्म 30 अक्टूबर 1965 को पश्चिम बंगाल में हुआ था. हालांकि, उनका बचपन और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई. वह भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सुव्रा मुखर्जी की बेटी हैं. 

शर्मिष्ठा मुखर्जी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के लेडी इरविन स्कूल से की, इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. 

यह भी पढ़ें – CBSE Class 10th Second Board Result 2026 : CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

राजनीति में कब रखा कदम?

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने जुलाई 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और राजनीति में कदम रखा. पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने कई रैलियों में हिस्सा लिया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ काम किया. साल 2015 में उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली. 

कथक में भी बनाई अपनी खास पहचान

शर्मिष्ठा मुखर्जी सिर्फ राजनीति तक ही सीमित नहीं रहीं, वह एक जानी-मानी कथक डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं. उन्होंने 12 साल की उम्र से कथक सीखना शुरू कर दिया था. उन्हें पंडित दुर्गा लाल, विदुषी उमा शर्मा और राजेंद्र गंगानी जैसे फेमस टिचर्स से कथक की ट्रेनिंग मिली. उनके कथक डांस की कई मंचों पर खूब तारीफ भी की गई.  

यह भी पढ़ें – NEET UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, कब जारी होगी फाइनल आंसर-की?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *