NHPC में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी 

1072678e15a9730d07787580b4e3fc8317956134321891094 original


इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके और गेट स्कोर के आधार पर सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मौका निकाला है. एनएचपीसी लिमिटेड और उसके संयुक्त उद्यम कंपनी एनएचडीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर के कुल 205 खाली पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में भर्ती की जाएगी, जिसमें एनएचपीसी के 188 और एनएचडीसी के 17 पद शामिल है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे. 

डिपार्मेंट वाइज वैकेंसी 

इस भर्ती में कुल 205 पदों को एनएचपीसी व एनएचडीसी इंजीनियरिंग शाखाओं और कैटेगरी के अनुसार विभाजित किया गया है. इसमें एनएचपीसी सिविल के 64 पद, एनएचपीसी इलेक्ट्रिकल की 76 पद, एनएचडीसी इलेक्ट्रिक के 12 पद, एनएचपीसी मैकेनिक के 48 पद, एनएचडीसी मैकेनिक के 5 पद शामिल हैं.वहीं इन 205 पदों के अंदर 8 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जिनमें एनएचपीसी सिविल में 2, एनएचपीसी इलेक्ट्रिकल में 3, एनएचडीसी इलेक्ट्रिकल में 1, एनएचपीसी मैकेनिकल में 1 और एनएचडीसी मैकेनिकल में 1 पद शामिल है. 

कितनी शैक्षणिक योग्यता जरूरी? 

इस भर्ती के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना और 26 दिसंबर 2026 तक एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त भारतीय यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित शाखा में फुल टाइम इंजीनियरिंग-टेक्नोलॉजी ग्रेजुएशन डिग्री या बीएससी इंजीनियरिंग पूरी होना जरूरी है. वहीं 31 मई 2013 या उससे पहले नामांकित एएमआईई उम्मीदवार भी इसके लिए एलिजिबल है. जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी और दिव्यांगों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. 

चयन प्रक्रिया और वेटेज 

इस भर्ती में उम्मीदवारों को गेट 2025 या गेट 2026 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. आमतौर पर प्रत्येक कैटेगरी में रिक्तियों की अधिकतम 5 गुना संख्या को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसमें गेट 2025 और 2026 स्कोर का वेटेज 75 प्रतिशत, पर्सनल इंटरव्यू का वेज 20 प्रतिशत और ग्रुप डिस्कशन का वेटेज 5 प्रतिशत होगा. 

ये भी पढ़ें-कौन हैं हरजोत कौर बम्हरा, जो संभालेंगी BPSC की कमान? जानें प्रशासनिक सफर 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कुल फीस 708 रुपये निर्धारित की गई है. इसमें 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी और बैंक प्रोसेसिंग फीस निर्धारित है. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nhpcindia.com/ पर जाएं. 
  • अब यहां होम पेज पर करियर सेक्शन में जाकर विज्ञापन खोलें.  
  • उसके बाद फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और गेट से जुड़ी डिटेल दर्ज करें.
  • अब निर्धारित प्रारूप में मांगे गए फोटो, सिग्नेचर और दूसरे प्रमाण पत्र अपलोड करें. 
  • इसके बाद फीस का पेमेंट करें. 
  • लास्ट में एक बार फिर फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-JEE Main 2027 के लिए 15.69 लाख छात्रों ने भरा फॉर्म, 1.77 लाख की फीस बाकी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *