NEET UG Result 2026: इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग

4fdc4a2c6ebb07bee622a9c6b82aae1d17833383526101381 original


NEET UG Result Date 2026: इस साल NEET UG परीक्षा का सफर थोड़ा अलग रहा है. पहले यह परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक की खबरों के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था. इसके बाद फिर से परीक्षा 21 जून 2026 को कराई गई, जिसमें करीब 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे.

अब लाखों छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक NTA ने रिजल्ट की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक या उससे पहले जारी हो सकता है. NTA ने अपने नोटिस में कहा है कि रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की भी जारी होगी, जिसके आधार पर मार्क्स तय किए जाएंगे.

रिजल्ट कैसे देखें

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां NEET UG 2026 Result वाले लिंक पर क्लिक करना होगा, जो होमपेज पर Candidate Activity या News & Events सेक्शन में दिखेगा. इसके बाद एडमिट कार्ड में दिए गए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा, जिसमें नाम, रोल नंबर, मार्क्स, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस जैसी जानकारी होगी. सलाह दिया जाता है कि इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल लें, क्योंकि आगे काउंसलिंग और एडमिशन में इसकी जरूरत पड़ेगी.  

यह भी पढ़ेंः चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम

काउंसलिंग कब से शुरू होगी

रिजल्ट आने के बाद अगला बड़ा कदम काउंसलिंग है. MCC यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग कराती है, जिसमें एम्स, जिपमर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटें भी शामिल होता हैं. अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार काउंसलिंग की शुरुआत 21 जुलाई 2026 के आसपास होने की उम्मीद है, हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है क्योंकि दोबारा परीक्षा होने से पूरा शेड्यूल पहले से करीब दो महीने पीछे चल रहा है.  काउंसलिंग कुल चार से पांच राउंड में होगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं.

रिज्लट के बाद काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा, जहां छात्रों को अपनी रैंक और कैटेगरी के हिसाब से कॉलेज और कोर्स के लिए च्वाइस भरनी होगी. 

संभावित कटऑफ कितनी रह सकती है

एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, दोबारा हुई NEET परीक्षा के लिए कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ कुछ इस तरह रह सकती है. जनरल (UR) और EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए संभावित कटऑफ 700 में 135 अंकों के बीच रह सकती है. वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए यह 150 से 120 अंकों के बीच रहने का अनुमान है.  UR/EWS-PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए कटऑफ 150 से 110 अंकों के बीच रह सकती है, जबकि OBC/SC/ST-PwD कैटेगरी के लिए यह 130 से 115 अंकों के बीच अनुमानित है.  हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान है, असली कटऑफ रिजल्ट के साथ ही NTA द्वारा जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः  UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *