यूपी RO-ARO भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, 501 पदों पर करें आवेदन

bd3a847fb1b160754d4e12fb49fc1c0217956784144641094 original


UP RO ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा (ARO) अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का आज 26 नवंबर 2026  को अंतिम दिन है. यह भर्ती प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी. जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 501 खाली पद भरे जाने हैं. जिन पात्र उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया उनके पास आज आवेदन विंडो बंद होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने का आखिरी मौका है. वहीं फॉर्म में करेक्शन और फीस मिलान के लिए उम्मीदवारों को 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है. यह भर्ती प्रक्रिया प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के जरिए पूरी होगी. 

एडमिशन के लिए जरूरी आयु सीमा 

इस भर्ती में आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. जिसके तहत न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित हैं. वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

कौन सी डिग्री है जरूरी?

सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है, जबकि पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं भी मांगी गई है. इसमें समीक्षा अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. वहीं सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ DOEACC (वर्तमान NIELIT) का O लेवल प्रमाण पत्र या इसके समकक्ष योग्यता और हिंदी टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है. जबकि सहायक समीक्षा अधिकारी (महाधिवक्ता कार्यालय) के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या DOEACC, O लेवल प्रमाण पत्र तथा हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए. इनके अलावा आरओ-एआरओ अकाउंट्स के पदों पर कॉमर्स में अकाउंटेंसी के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से एप्लीकेशन में O लेवल प्रमाण पत्र और देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-NHPC में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी 

कितनी है आवेदन फीस?

भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के लिए 25 रुपये फीस निर्धारित की गई है. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार UPPSC के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद RO-ARO भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अगर आपने पहले से ओटीआर कर रखा है तो ओटीआर नंबर दर्ज करें. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें. 
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.

ये भी पढ़ें-UPPSC APO प्रारंभिक रिजल्ट क्यों हुआ रद्द, दोबारा कब होगी मुख्य परीक्षा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *