हरारे में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने अकेले दम पर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को बिखेर दिया और अपने करियर का यादगार प्रदर्शन किया.
60 गेंदों में मचाया कहर
टॉस के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआत से ही नाहिद राणा ने बढ़त दिलाई. उन्होंने अपने पूरे 10 ओवर फेंके. सिर्फ 21 रन दिए. 2 मेडन ओवर डाले और 6 बल्लेबाजों को आउट किया. उनका इकोनॉमी रेट केवल 2.10 रहा.
यह वनडे क्रिकेट में नाहिद राणा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. साथ ही यह किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज का वनडे इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन भी बन गया.
बड़े बल्लेबाज भी नहीं टिक सके
नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को सिर्फ 1 रन पर आउट किया. इसके अलावा काइया. वेस्ली मधेवेरे. क्लाइव मदांडे. ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा भी उनकी गेंदबाजी का शिकार बने.
हर विकेट के साथ बांग्लादेश की पकड़ मजबूत होती गई और जिम्बाब्वे लगातार दबाव में आता गया.
141 रन पर खत्म हुई पूरी पारी
नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 36.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई. दूसरे छोर से तस्कीन अहमद ने भी शानदार साथ निभाया और 32 रन देकर 2 विकेट लिए. कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी 1 विकेट हासिल किया.
नाहिद राणा ने इस प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी रफ्तार और अनुशासित गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. हरारे में मिला यह रिकॉर्ड प्रदर्शन उनके करियर का अब तक का सबसे यादगार पल बन गया.
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी