NEET UG Re-Exam 2026 : पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी NEET छात्रों को मिलेगी फ्री बस, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट

a37b847a5ba26e6d112117ddfdc54c0117796206966731120 original


NEET UG Re-Exam 2026 : NEET री-एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. पंजाब के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए खास सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. Nayab Singh Saini ने घोषणा की है कि NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी. सरकार का कहना है कि परीक्षा के दौरान छात्रों को यात्रा संबंधी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए यह फैसला लिया गया है. अक्सर परीक्षा वाले दिन बस और ट्रांसपोर्ट की समस्या की वजह से छात्रों का तनाव बढ़ जाता है.

ऐसे में राज्य सरकार चाहती है कि छात्र बिना किसी चिंता के समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें और पूरी तरह परीक्षा पर फोकस कर सकें. यह फैसला उन छात्रों के लिए काफी मदद वाला माना जा रहा है जो दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं. साथ ही छात्रों को अलग से कोई टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. उनका NEET एडमिट कार्ड ही बस में यात्रा करने के लिए टिकट का काम करेगा.

किन छात्रों को मिलेगा फ्री बस सेवा का फायदा?

हरियाणा सरकार के इस फैसले का फायदा उन सभी छात्रों को मिलेगा जो NEET री-एग्जाम देने जा रहे हैं. छात्र 20 जून और 21 जून को राज्य की किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए बस में सफर करते समय छात्रों को सिर्फ अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा. एडमिट कार्ड देखते ही उन्हें बिना किराया लिए यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी.

एडमिट कार्ड ही कैसे बनेगा टिकट?

सरकार ने साफ किया है कि छात्रों को किसी अतिरिक्त पास या डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी. NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड ही उनकी पहचान और यात्रा पास दोनों का काम करेगा. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्र केवल ट्रांसपोर्ट की दिक्कत की वजह से परीक्षा से पीछे न रह जाए. 

यह भी पढ़ें – Best Skills for Students Before College : कॉलेज शुरू होने से पहले ही स्टूडेंट्स को सीख लेनी चाहिए ये स्किल्स, नौकरी में मिलता है डबल पैकेज

कैसे परीक्षा के तनाव को कम करने की कोशिश करी गई है?

NEET जैसी बड़ी परीक्षा को लेकर छात्रों में पहले से काफी दबाव रहता है. ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चिंता भी कई बार मानसिक तनाव बढ़ा देती है. सरकार का मानना है कि फ्री बस सेवा से छात्रों को काफी राहत मिलेगी और शांत मन से परीक्षा दे पाएंगे. हरियाणा सरकार ने कहा कि वह छात्रों के भविष्य और शिक्षा को लेकर गंभीर है और युवाओं को हर सहायता देने के लिए लगातार काम कर रही है. 

पहले CET छात्रों को भी मिली थी सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले CET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भी इसी तरह की फ्री यात्रा सुविधा दी गई थी. उस दौरान छात्रों को काफी फायदा मिला था. अब उसी व्यवस्था को NEET उम्मीदवारों के लिए भी लागू किया गया है. सरकार का मानना है कि इस तरह की सुविधाएं छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ाती हैं और उन्हें बेहतर माहौल में परीक्षा देने में मदद करती हैं. 

यह भी पढ़ें – CBSE 12th Re-evaluation 2026: CBSE री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, स्कैन कॉपी पाने के लिए फटाफट करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *