Which Vegetable Juice Is Best For Kidney Stones: किडनी स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. गलत खानपान, कम पानी पीना और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं. स्टोन होने पर पेट और कमर में तेज दर्द, पेशाब में जलन और बार-बार यूरिन आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में लोग दवाइयों के साथ घरेलू उपाय भी तलाशते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ सब्जियों और नेचुरल ड्रिंक्स का सही तरीके से सेवन किडनी को हेल्दी रखने और स्टोन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.
हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट goodrx के अनुसार, डॉक्टर साफ कहते हैं कि किडनी क्लीन जैसा कोई मेडिकल टर्म नहीं होता. किडनी खुद शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करती है. लेकिन कुछ ड्रिंक्स ऐसे जरूर हैं, जो किडनी की काम करने की क्षमता को बेहतर बनाए रखने और स्टोन बनने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.
गाजर का जूस
गाजर का जूस किडनी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. रिसर्च में पाया गया है कि गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं. कुछ एनिमल स्टडीज में यह भी देखा गया कि गाजर किडनी को डैमेज से बचाने और स्टोन बनने के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन में करीब 2 गिलास गाजर का जूस फायदेमंद माना जाता है.
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस भी किडनी के लिए लाभदायक माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. कुछ स्टडीज में देखा गया कि यह किडनी डैमेज को कम करने में मदद कर सकता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी सहायक हो सकता है. हालांकि जिन लोगों को कैल्शियम-ऑक्सलेट स्टोन की समस्या रहती है, उन्हें चुकंदर का जूस सीमित मात्रा में ही पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट ज्यादा होता है.
नींबू पानी
नींबू पानी भी किडनी स्टोन के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद साइट्रेट यूरिन की एसिडिटी कम करने में मदद करता है, जिससे स्टोन बनने का खतरा कम हो सकता है. एक स्टडी में पाया गया कि दिन में दो बार करीब 2 औंस नींबू का रस लेने से कुछ लोगों में स्टोन दोबारा बनने का खतरा कम देखा गया.
इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन ड्रिंक्स को सही तरीके से बनाना भी जरूरी है. जूस में ज्यादा चीनी मिलाने से फायदा कम हो सकता है. कोशिश करें कि ताजा सब्जियों का जूस बिना ज्यादा नमक-चीनी के पिया जाए. वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सबसे जरूरी माना जाता है, क्योंकि सही हाइड्रेशन किडनी स्टोन से बचाव में अहम भूमिका निभाता है।. इसके अलावा अगर किडनी स्टोन की समस्या बार-बार हो रही हो या तेज दर्द महसूस हो, तो घरेलू उपायों के भरोसे नहीं रहना चाहिए. समय पर मेडिकल सलाह और सही इलाज बेहद जरूरी होता है.
इसे भी पढ़ें – जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator