इंटर्नशिप में 30 लाख रुपए महीना सैलरी, भारत में इंजीनियर्स पर पैसा बरसा रहीं कंपनी

7261ecfc817a30b688801893696a3d6817878090372621216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह अवसर विशेष तकनीकी कौशल वाले छात्रों के लिए।

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद आमतौर पर छात्र अपनी फील्ड से जुड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करते हैं, ताकि उन्हें उस इंडस्ट्री से जुड़ी चीजें समझ आए और वह अपना करियर बना सकें. ऐसे में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें शुरुआत में या तो आने-जाने के खर्चे के लिए स्टाइपेंड दिया जाता है या फिर कुछ कंपनियां शुरुआत में बिना पैसे के भी छात्रों को इंटर्नशिप पर रखती हैं. लेकिन ऐसे में भारत में कुछ ऐसी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेंडिंग (HFT) कंपनियां भी हैं, जो छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान ही हजारों में नहीं बल्कि लाखों रुपये दे रही है. 

हर महीने लाखों दे रही कंपनियां

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियां तो ऐसी हैं, जो छात्रों को हर महीने 30 लाख रुपये तक दी रही है. इसमें गुरुग्राम में स्थित कुछ कंपनियों के नाम शामिल भी हैं, जो इंर्टन्स को लाखों रुपये दे रही है.

इंटर्नशिप में लाखों रुपये कमाने का मौका किसके लिए है?

इंटर्नशिप के दौरान 30 से 60 लाख रुपये तक मिलना कोई छोटी बात नहीं है. ऐसे में हो सकता है कि जो छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें ऐसा लग सकता है कि ये कंपनियां सभी छात्रों को 30 से 60 लाख रुपये तक दे रही हैं, तो असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि ये कंपनियां कुछ चुनिंदा छात्रों को ही लाखों रुपये दे रही है, जिनके पास कुछ एक्स्ट्रा स्किल्स है. 

कल बैंक खुला रहेगा या बंद? रक्षाबंधन पर ब्रांच विजिट करने से पहले पढ़ें खबर

इन छात्रों को मिलेंगे लाखों रुपये

  • सबसे पहले जान लें कि ये पैकेज हर इंजीनियरिंग छात्र के लिए नहीं है.
  • इसके साथ ही कोडिंग और प्रोग्रामिंग की अच्छी समझ हो.
  • ऐसे छात्र जिनको एडवांस गणित पर मजबूत पकड़ हो.
  • ये कंपनियों केवल उन छात्रों को लाखों रुपये दे रही है, जिनके पास खास तकनीकी स्किल है.

कौन सी कंपनी दे रही है लाखों रुपये?

रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंपनियां 30 से 60 लाख रुपये तक इंटर्न्स को दे रही है. इनमें शामिल है…

  • गुरुग्राम की HFT कंपनी Quadeye अपने कुछ इंटर्न्स को 30 लाख रुपये हर महीने दे रही है.
  • इसके अलावा IMC Trading और Optiver जैसी ग्लोबल कंपनियां भी इंटर्नशिप में लगभग 50-60 लाख रुपये दे रही है.
  • वहीं Gravition Research Capital दो महीने की इंटर्नशिप के लिए 50 लाख रुपये तक दे रही है. 

कंपनी किनको दे रही है प्राथमिकता

कई लोग जानना चाहेंगे कि कंपनी किन छात्रों को लाखों रुपये दे रही है. कंपनी खासतौर पर देश के चुनिंदा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे IIT और प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों को मौका दे रही है. लेकिन उनके पास खास तकनीकी स्किल्स होनी चाहिए. जैसे कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और डाटा साइंस में अच्छी पकड़ हो. यानी कंपनी उन छात्रों की तलाश में जो मुश्किल सवालों को भी आसानी से हल करने की क्षमता रखते हैं. 

LPG के नए कनेक्शन पर कब तक बैन, डिस्ट्रीब्यूटर्स कब से लेंगे नई बुकिंग?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *