‘उसे वहीं मरने दो’, क्रुणाल पांड्या पर CSK के दिग्गज ने कमेंट्री करते हुए दिया बयान; मचा बवाल तो…

de9b599e6929def8a579fa7216f653e51778504437462975 original


IPL 2026 में बीते रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत मिली. अंतिम गेंद पर रसिख डार सलाम ने 2 रन भागकर RCB को जीत दिलाई. मगर बेंगलुरू की जीत के असली हीरो क्रुणाल पांड्या रहे, जिन्होंने 46 गेंद में 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. अब पांड्या के नाम पर बवाल खड़ा हो गया है, क्योंकि तमिल कमेंट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ को ट्रोल करने वाले कमेंट्स की सूनामी आ गई है.

बद्रीनाथ ने किया कमेन्ट, मैच गया बवाल

क्रुणाल पांड्या जब मजबूती से क्रीज पर डटे हुए थे, तब उन्हें लगातार क्रैमप्स आ रहे थे. इसी बीच मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रायन रिकल्टन ने पांड्या की मदद की. आमतौर पर विपक्षी टीम के खिलाड़ी मदद के लिए आगे आते रहे हैं. बवाल पांड्या या रिकल्टन को लेकर नहीं बल्कि बद्रीनाथ के बयान को लेकर शुरू हुआ.

बद्रीनाथ ने तमिल कमेंट्री के दौरान कहा कि रिकल्टन को क्रुणाल पांड्या की मदद नहीं करनी चाहिए थी, भले ही वो मर क्यों ना जाएं. ट्रोलर्स इसलिए ज्यादा भड़के क्योंकि बद्रीनाथ ने हंसते हुए ‘मरने’ वाला कमेन्ट किया था.

यह भी पढ़ें: ICC ने जारी की पूरे साल की ODI रैंकिंग, टीम इंडिया नंबर-1; जानें पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया समेत बाकी का हाल

देनी पड़ी सफाई

सोशल मीडिया पर बचे बवाल के बीच एस बद्रीनाथ को अपनी सफाई में पोस्ट करना पड़ा. बद्रीनाथ ने कहा, “मेरा रवैया ऐसा नहीं हो सकता कि मैं कहूं, ‘उसे वहीं मरने दो.’ मैं आगे जाकर स्ट्रेचिंग में उनकी मदद करूंगा. रायन रिकल्टन ने अच्छा काम किया, जिसके लिए उन्हें और मुंबई इंडियंस को फेयर प्ले पॉइंट्स भी मिलने चाहिए. जो लोग तमिल नहीं समझते हैं, उन्हें समझाता हूं कि असल में मैंने क्या कहा था.”

बता दें कि एस बद्रीनाथ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. अपने 95 मैचों के आईपीएल करियर में उन्होंने 1441 रन बनाए, जिनमें 11 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं. उन्होंने अगस्त 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया ने किया PAK वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान, IPL 2026 में खेल रहे इतने खिलाड़ी चुने गए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *