एक टेस्ट पारी में शतक और 7 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

d7b08526ceca89be9b8f07fce53cdaa91795677797998975 original


दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने एक ही टेस्ट पारी में शतक और कुल 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उनके इस दमदार प्रदर्शन के बलबूते दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 219 रनों के अंतर से हरा दिया. रेड बॉल क्रिकेट के इतिहास में उनसे पहले केवल पांच खिलाड़ी शतक और 7 विकेट लेने का मुकाम हासिल कर पाए थे.

वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए 178 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी. मुल्डर अब तक अपने 29 टेस्ट मैचों के करियर में पांच शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सेंचुरी कन्वर्जन रेट बहुत शानदार है. इसी मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में एक विकेट लिया और दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए थे.

एक टेस्ट पारी में शतक और 7 विकेट

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल 5 ही खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक ही पारी में शतक और 7 विकेट लिए हैं. ऐसा पहली बार साल 1920 में ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रिगोरी ने किया था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन और तेज गेंदबाजी करते हुए 69 रन देकर 7 विकेट झटके थे. इंग्लैंड के इयान बोथम ऐसा 2 बार करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. उन्होंने एक बार पाकिस्तान और एक बार भारत के खिलाफ ऐसा किया.

लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

एक टेस्ट मैच की पारी में शतक और 7 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रविचंद्रन आश्विन अकेले भारतीय हैं. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 113 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 83 रन देकर 7 विकेट लिए थे.

वहीं इसी साल अफगानिस्तान के नासिर खान ने यह कारनामा करके दिखाया था और अब दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर भी इस लिस्ट में जुड़ गए हैं.

कब और किसने किया ऐसा?

जैक ग्रिगोरी (ऑस्ट्रेलिया) – 100 रन और 69/7

इयान बोथम (इंग्लैंड) – 108 रन और 34/8

इयान बोथम (इंग्लैंड) – रन और 38/7

रविचंद्रन आश्विन (भारत) – 113 और 83/7

नासिर खान (अफगानिस्तान) – 101 रन और 151/7

वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका) – 100 रन और 31/7

यह भी पढ़ें:

BCCI ने शेयर की क्राइस्टचर्च पिच की तस्वीर, टॉस जीतकर करनी होगी बॉलिंग? जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *