Air India और Air India Express की हुई डील, एक ग्रुप में ही करेंगे काम

0054030aee15395741fa5d767e8ebd7517956178288671346 original


एयर इंडिया और उसकी बजट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब ये दोनों एयरलाइंस एक साथ मिलकर काम करेंगी. हालांकि दोनों का मर्जर नहीं होगा. लेकिन दोनों एक ग्रुप बनकर काम करेंगी. ये फैसला एयरलाइंस के बढ़ते खर्च को कम करना और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है.

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया के नए सीईओ और एमडी टेवोल्डे गेब्रेमेरियम ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में ये प्लान बनाया है और इस पर सभी की सहमति भी मिल गई है.

खर्च कम करने की तैयारी
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ही एयरलाइंस बढ़ती लागत और कामकाज से जुड़ी चुनौतियों से इस समय जूझ रही हैं. जिसके कारण ही ये फैसला किया गया है. एयरलाइन कंपनियों के लिए विमान का ईंधन, कर्मचारियों की सैलरी, विमान का रखरखाव और दूसरे ऑपरेशनल खर्च बड़ी लागत होते हैं. ऐसे में दोनों एयरलाइंस मिलकर काम करेंगी, ताकि खर्च को कंट्रोल किया जा सके और काम करने की प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके.

कैसे होगा मिलकर काम?
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा ग्रुप की एयरलाइंस हैं. एयर इंडिया फुल सर्विस एयरलाइन है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस कम कीमत वाली यानी बजट एयरलाइन है. अब दोनों कंपनियां अपने कामकाज में ज्यादा तालमेल बनाएंगी. इससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी खर्च कम करने में मदद मिल सकती है. दोनों एयरलाइंस काएक ही मैनेजमेंट होगा, हालांकि दोनों का मर्जर नहीं हुआ है.

यात्रियों पर भी पड़ेगा असर?
बता दें कि फिलहाल इस बदलाव का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन दोनों एयरलाइंस के बीच बेहतर तालमेल होने से भविष्य में कामकाज ज्यादा व्यवस्थित हो सकता है. इससे एयरलाइन कंपनियों को खर्च कम करने और अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: कर्मचारी-मजदूरों के लिए बुरी खबर, अब तक लागू नहीं हुए 4 लेबर कोड- रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *