करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति पर जंग जारी, मां ने मांगे 6000 करोड़!

6ddde62dd5fb0b6a12beb7132642cb0717956958686151403 original


करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का पिछले साल 12 जून, 2025 को निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है. ये विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है. जहां करिश्मा कपूर के बच्चे और प्रिया सचदेव के बीच विवाद जारी है वहीं, उनकी मां ने भी संजय कपूर की 6000 करोड़ की संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट से विवाद सेटलमेंट के लिए इतनी ही रकम की डिमांड की है.

दरअसल, संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद में इसी साल अप्रैल में दिल्ली में हाई कोर्ट ने प्रिया को निर्देश दिया था कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक वो संपत्ति को सुरक्षित रखें. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस पारिवारिक विवाद को मध्यास्थता के लिए भेज  दिया था. अब इसी मामले में नया ट्विस्ट सामने आ रहा है. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की मां ने मामले के सेटलमेंट के लिए 6000 करोड़ की डिमांड की है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले में मध्यस्थता को रद्द कर दिया.

रानी कपूर ने संपत्ति विवाद पर जताया दुख

रानी कपूर ने संजय कपूर की संपत्ति विवाद पर दुख जाहिर किया था. उन्होंने इसे पर्सनल और बेहद दुखद कहा था. उन्होंने ये भी कहा था कि ये उनके परिवार की विरासत को सुरक्षित रखने का मामला है. रानी ने ANI से बात करते हुए कहा था कि ये मामला सिर्फ कानूनी पहलुओं तक सीमित नहीं है. उन्होंने आरके फैमिली ट्रेस्ट का भी जिक्र किया था और कहा था, ‘ये मेरे लिए काफी दुखद है. क्योंकि मेरे पति ने ही ये ट्रस्ट बनाया था और सब कुछ मुझे सौंप दिया था.’  उन्होंने भी ये कहा कि ये संपत्ति कई दशकों तक काम करके उनके पति ने खड़ा किया.

रानी ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया था कि संजय से शादी के बाद चीजें बदलने लगी थीं. संजय की मौत के तुरंत बाद से ही प्रिया ने बिजनेस की कमाल संभालनी शुरू कर दी थी. रानी का कहना था कि उनके लिए उस विरासत पर किसी और के दावे को स्वीकार करना मुश्किल है. 

रानी कपूर ने प्रिया को भेजा था नोटिस

वहीं, रानी कपूर ने प्रिया कपूर को नोटिस भी भेजा था. इसमें उन्होंने एक ट्रस्टी के तौर पर काम करना बंद करने के लिए कहा था. उन्होंने बताया था कि नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद ही प्रिया को हटा दिया गया था और तर्क दिया कि ट्रस्ट में उनके पद को चुनौती देने की कोई भी कोशिश कानूनी रूप से अमान्य है.  

इतना ही नहीं, रानी ने संजय के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करके कुछ और पर्सनल आरोप भी लगाए और कहा कि अगर संजय जिंदा होते तो प्रिया में विवाद खड़ा करने की हिम्मत नहीं होती. रानी ये भी दावा किया कि बेटे के साथ उनका रिश्ता बहुत करीबी था. वो अपनी मां के बिना कोई बड़ा फैसला नहीं लेते थे. इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *