वैभव सूर्यवंशी फिर मारेंगे 200, आज है भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच?

f0104e1745b90ecde42ac9675f9b1eca1795669993918975 original


वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिस दिन चलता है, सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद में 204 रन बनाकर रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले थे. अब चुनौती सेमीफाइनल की है, जिसमें इंडिया ए की टक्कर श्रीलंका ए से होगी और इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव पर सबकी नजरें टिकी होंगी.

इंडिया ए और श्रीलंका ए का सेमीफाइनल मुकाबला आज, 26 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस मुकाबले का विजेता फाइनल का टिकट कटा लेगा, जो फाइनल में पाकिस्तान ए या बांग्लादेश ए से भिड़ेगा.

वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे बवाल

वैभव सूर्यवंशी अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेलकर 241 रन बना चुके हैं. यूएई के खिलाफ मैच में उन्होंने 53 गेंद में 204 रन बनाए थे और इस पारी में उन्होंने 19 छक्के जड़ दिए थे, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

इससे पहले वैभव पिछले 2 मैचों में नहीं चल पाए थे. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 रन और पाकिस्तान ए के खिलाफ केवल 11 रन बनाए थे. मगर यूएई के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर उन्होंने सारी कसर पूरी कर दी थी.

आज वैभव या किसी भी खिलाड़ी की गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि श्रीलंका ए से हारते ही भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो जाएगा.

अभिषेक रहे हैं फ्लॉप, तिलक से भी उम्मीद

अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक खामोश रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 70 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन बाकी 2 मुकाबलों में वह फ्लॉप रहे. अब तक तीन पारियों में उन्होंने 91 रन बनाए हैं. यूएई के खिलाफ मैच में प्रभसिमरन सिंह को भी मौका मिला था, जो केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए थे.

प्रिंस यादव और हर्षित राणा भारतीय टीम के गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे होंगे. दोनों अब तक टूर्नामेंट में सात-सात विकेट चटका चुके हैं. कप्तान तिलक वर्मा ने पाकिस्तान ए के खिलाफ 100 रन की शतकीय पारी खेली थी, लेकिन यूएई के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई.

कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

इस सेमीफाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर आएगा. वहीं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण करेगा. 

29 नवंबर को फाइनल

आज इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में जो भी विजेता बनेगा, वह 29 नवंबर को फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगा. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए की टक्कर होनी है.

यह भी पढ़ें:

दूसरे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे सिराज! 26 वर्षीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, भारतीय कोच ने दिया संकेत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *