Welcome To The Jungle OTT Release: ‘वेलकम 3’ की OTT डील पक्की, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ऑनलाइन

a3b8fb30da64b2dc067bc122d46b47c217824759609141403 original


Welcome To The Jungle OTT Release: अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म को दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसने पेड प्रीव्यूज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म को पॉजिटिव वर्ड टू माउथ का भरपूर फायदा भी मिल रहा है. ऐसे में अब मूवी की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी सामने आ गई है. चलिए बताते हैं इसे आप कब और कहां देख सकते हैं. 

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ हुई डील?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की ओटीटी डील हो चुकी है. बताया जा रहा है कि फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. 

लेकिन, फिल्म शुरुआत में इसे ओटीटी पार्टनर के तौर पर कंफर्म किया गया है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी तक कंफर्म नहीं की गई है. इसे थिएटर से हटने के बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी ‘वेलकम टू द जंगल’

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म का अच्छा खास बज बना हुआ है, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म शाम 5 बजे तक ही 11 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है. फिल्म की कमाई डबल डिजिट में पहुंच गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो ये अक्षय कुमार समेत करीब 30 एक्टर्स से सजी टोली की फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, दिशा पाटनी और रवीना टंडन और अन्य कलाकार 2000 करोड़ी फिल्म का जंगल में बनाते हैं. इसमें कॉमेडी का बेहतरीन तड़का लगाया गया है. ये एक परफेक्ट फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *