IND vs ENG: टी20 में इंग्लैंड पर भारत का दबदबा, इंग्लिश धरती पर किस टीम का रिकॉर्ड बेहतर?

d6a630d36075f4f366229f3df1e27f5c17828827017931209 original


India T20I Record in England: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 की हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का लक्ष्य जीत के साथ दौरे का आगाज करना होगा. भले ही हालिया सीरीज में भारत को निराशा मिली हो, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में उसका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं.

2007 टी20 वर्ल्ड कप से हुई थी शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2007 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए उस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे, जबकि इंग्लैंड की कमान पॉल कॉलिंगवुड के हाथों में थी. यही वह ऐतिहासिक मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था. भारत ने उस मुकाबले में 218/4 का बड़ा स्कोर बनाया और 18 रन से जीत दर्ज की थी.

हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी

2007 के बाद से दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें भारत ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड 12 मैच जीतने में सफल रहा है. हालिया रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सात टी20 मुकाबलों में से छह अपने नाम किए हैं. इसमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भी शामिल है, जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Weather Report: पहले टी20 पर बारिश का खतरा, भारत-इंग्लैंड मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई चिंता

इंग्लैंड में किसका रिकॉर्ड बेहतर?

अगर इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो यहां मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 5 और भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं.

यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी को हूडी से छिपाना पड़ा मुंह! वायरल वीडियो के पीछे की कहानी अब आई सामने

वहीं, इंग्लैंड में दोनों देशों के बीच अब तक चार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं. इनमें दोनों टीमों ने दो-दो सीरीज अपने नाम की हैं. हालांकि, भारत ने इंग्लैंड में खेली गई पिछली दोनों टी20 सीरीज (2018 और 2022) में जीत दर्ज की थी. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार तीसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *