IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री

3fb69c4cc4e92bc01f3e68bfabc3c3ba17829757987501257 original


IRCTC Bangkok Pattaya Tour Package: अगर आप अगस्त में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन का थाईलैंड का यह 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज शानदार विकल्प हो सकता है. इस यात्रा में आपको बैंकॉक और पटाया जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। खूबसूरत समुद्र तट, रंगीन नाइटलाइफ, शानदार शॉपिंग और मशहूर पर्यटन स्थल इस ट्रिप को यादगार बना सकते हैं. 

दुनियाभर में मशहूर है थाइलैंड

थाईलैंड अपनी समृद्ध बौद्ध संस्कृति, खूबसूरत द्वीपों और सफेद रेतीले समुद्र तटों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां आने वाले पर्यटक बीच एक्टिविटीज का आनंद लेने के साथ-साथ पारंपरिक थाई मसाज, स्थानीय बाजारों और आधुनिक शॉपिंग मॉल का भी भरपूर अनुभव ले सकते हैं. यही वजह है कि भारतीय पर्यटकों के बीच यह देश हमेशा पसंदीदा डेस्टिनेशन बना रहता है.

कहां से शुरू होगी ट्रिप?

इस टूर की यात्रा 11 अगस्त 2026 को कोलकाता से शुरू होगी. एयर एशिया की फ्लाइट रात 12:30 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर सुबह 4:35 बजे बैंकॉक के डॉन मुआंग एयरपोर्ट पहुंचेगी. वापसी की फ्लाइट 15 अगस्त 2026 को रात 10:55 बजे बैंकॉक से रवाना होकर रात 11:59 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यात्रियों को उड़ान से करीब तीन घंटे पहले यानी 10 अगस्त की रात 9:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है.

कितना होगा इसके लिए खर्च?

पैकेज की कीमत शेयरिंग के अनुसार तय की गई है.  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, सिंगल शेयरिंग का किराया 55,000 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि डबल शेयरिंग के लिए 59,500 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 59,000 रुपये देने होंगे. बच्चों के लिए बेड के साथ और बिना बेड दोनों ही श्रेणियों में शुल्क 28,050 रुपये रखा गया है. बुकिंग के समय निर्धारित टीसीएस राशि भी अलग से जमा करनी होगी. 

इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत ‘स्विट्जरलैंड’

क्या- क्या है इस पैकेज में शामिल?

इस पैकेज में कोलकाता से बैंकॉक और वापस आने का हवाई किराया, 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था, 5 नाश्ते, 5 लंच और 4 डिनर शामिल हैं. इसके अलावा पटाया का कोरल आइलैंड टूर, टाइगर पार्क एंट्री, अल्काजार शो, जेम्स गैलरी, बैंकॉक में चाओ फ्राया रिवर क्रूज डिनर, सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क, हाफ डे सिटी टूर, गोल्डन बुद्धा और मार्बल बुद्धा मंदिर के दर्शन, सी लाइफ बैंकॉक ओशन वर्ल्ड, स्थानीय टूर गाइड, 5 प्रतिशत जीएसटी और 65 वर्ष तक के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज का हिस्सा हैं.

इनका खर्च खुद उठाना होगा

हालांकि कुछ खर्च इस पैकेज में शामिल नहीं हैं. थाईलैंड पहुंचने पर मिलने वाले वीजा ऑन अराइवल की फीस अलग से देनी होगी, जो लगभग 2,000 थाई बहत यानी करीब 5,500 से 6,000 रुपये हो सकती है. इसके अलावा 2 प्रतिशत टीसीएस, एयरपोर्ट टैक्स या फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी, व्यक्तिगत खर्च, लॉन्ड्री, अतिरिक्त भोजन, ड्राइवर और गाइड को दी जाने वाली टिप्स जैसी सुविधाओं का भुगतान यात्रियों को स्वयं करना होगा.

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *