Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक

2175c40b63600cb40e909ae31b1f1bad17833180626981257 original


How To Clean Gas Stove Stains At Home: रोजाना खाना बनाते समय गैस चूल्हे पर तेल के छींटे, मसालों के दाग और जली हुई ग्रेवी की परत जमना आम बात है. अगर समय रहते इन्हें साफ न किया जाए तो चूल्हा चिपचिपा दिखने लगता है और उसकी चमक भी गायब हो जाती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से सिर्फ 10 मिनट में चूल्हे की सफाई की जा सकती है और वह फिर से नए जैसा नजर आने लगता है. 

सफाई करने से पहले क्या रखें ध्यान?

सफाई शुरू करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि गैस चूल्हा पूरी तरह ठंडा हो चुका हो. गर्म चूल्हे पर सफाई करने से दुर्घटना का खतरा रहता है. इसके बाद बर्नर कैप और ग्रिल को निकालकर अलग रख दें, ताकि पूरी सतह अच्छी तरह साफ हो सके.

कैसे करें सफाई?

 चूल्हे की सतह पर जहां-जहां तेल और मसाले की परत जमी हो, वहां हल्का-सा बेकिंग सोडा छिड़क दें, इसके ऊपर सफेद सिरके का स्प्रे करें. कुछ ही सेकंड में झाग बनने लगेगा, जो जमी हुई चिकनाई और गंदगी को ढीला करने का काम करता है. इसे करीब पांच मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें, अगर दाग ज्यादा पुराने और जिद्दी हैं तो 10 मिनट तक इंतजार करें.

कपड़े से धीरे-धीरें पोंछें

इसके बाद गुनगुने पानी में भीगे मुलायम कपड़े से पूरी सतह को एक दिशा में पोंछें. इससे ढीली हुई चिकनाई आसानी से निकल जाएगी. आखिर में सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से चूल्हे को अच्छी तरह पोंछ लें, ताकि पानी के निशान न रहें और सतह चमकदार दिखे. इसके बाद बर्नर और ग्रिल को वापस अपनी जगह लगा दें. 

 डीप क्लीनिंग भी जरूर करें

अगर बर्नर पर कालिख या गंदगी जमा हो गई है तो महीने में एक बार उसकी डीप क्लीनिंग भी जरूर करें. इसके लिए गर्म पानी में बेकिंग सोडा और थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर ग्रिल को करीब 30 मिनट तक भिगो दें. इसके बाद में ब्रश से रगड़कर साफ करें. वहीं बर्नर के छोटे-छोटे छेद बंद हो गए हों तो पतली पिन की मदद से उन्हें धीरे-धीरे साफ करें. इससे गैस की लौ बराबर जलती है और खाना भी अच्छी तरह पकता है. अगर गैस की लौ नीली की जगह पीली या नारंगी दिखाई दे रही है या एक तरफ से ही जल रही है, तो समझ लें कि बर्नर के छेदों में गंदगी जमा हो गई है. ऐसे में तुरंत सफाई करना जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक

चमकाने के लिए अपनाएं ये उपाय

चूल्हे को हमेशा साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए हर बार खाना बनाने के बाद सिर्फ 30 सेकंड निकालकर उसे हल्के गीले कपड़े से पोंछ दें. तलने-भूनने के दौरान स्प्लैटर गार्ड का इस्तेमाल करें, ताकि तेल के छींटे कम फैलें. अगर आपके गैस चूल्हे में ड्रिप ट्रे है तो उस पर एल्युमिनियम फॉयल बिछा सकते हैं. इससे गंदगी ट्रे पर नहीं जमेगी और जरूरत पड़ने पर सिर्फ फॉयल बदलनी होगी.

इसे भी पढ़ें- How To Get Rid Of Lizards At Home: दीवारों पर छिपकली देखकर छूटते हैं पसीने? बिना मारे बाहर करने के चमत्कारी घरेलू नुस्खे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *