पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

8a3439cc2a44e7027843445565286f131783354112799587 original


फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की 6 जुलाई को शादी हो गई. अंशुला ने मंगेतर रोहन ठक्कर संग शादी की. उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं. ब्राइडल जोड़े में अंशुला बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. वहीं सौतेली बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी कहर ढा रही हैं.

अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक
अंशुला ने पीच कलर का ब्राइडल लहंगा पहना. उन्होंने मैचिंग चूड़ियां, मांग टीका, बाजूबंद, हैवी ईयररिंग्स और नेकलेस पहना. उन्होंने अपने इस लुक के साथ ग्लोइंग मेकअप कैरी किया. उन्होंने कलीरे और मिडिल पार्टेड हेयर बन से ब्राइडल लुक कंप्लीट किया. पूरे लुक में अंशुला बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. पूरी शादी में अंशुला बहुत खुश नजर आईं. अंशुला की दोनों बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर भी उनके साथ खड़ी नजर आईं.

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

खुशी और जाह्नवी का स्टाइलिश अंदाज

खुशी और जाह्नवी ने अपनी बहन अंशुला की शादी में स्टाइलिश लुक कैरी किया. दोनों ने ही लाइट कलर के आउटफिट पहने. जाह्नवी ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना. उनके लहंगे पर फ्लावर प्रिंट था. वो किसी परी से कम नहीं लग रही थी. लुक को ईयररिंग्स और नेकपीस से कंप्लीट किया. उन्होंने लाइट मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई. बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था.

ये भी पढ़ें- 24 जुलाई को रिलीज होगी थलपति विजय की फिल्म जन नायकन? साउथ के डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

वहीं खुशी ने भी ग्रे कलर का लहंगा पहना. उन्होंने डायमंड जूलरी वियर की और मांगटीका भी पहना. खुशी ने अपना मेकअप लाइट रखा. वहीं अर्जुन कपूर को ऑरेंज कलर की शेरवानी में देखा जा सकता है.

शनाया कपूर का लुक भी चर्चा में

शनाया की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का हैवी लहंगा वियर किया. उन्होंने लहंगे के साथ फुल स्लीव बैकलेस ब्लाउज पहना और चोकर नेकलेस पहना. उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरबन बनाया. शनाया पूरे लुक में रानी जैसी लग रही थीं. उनके लहंगे में मिरर वर्क हो रखा था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *