How To Dry Wet Shoes: बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका

74a80c18908ad1ce1f6114431d95ed2617835003644801257 original


Shoe Care During Monsoon: बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही परेशानी गीले जूतों की भी लेकर आता है. ऑफिस जाते समय, कॉलेज या बाजार में अचानक बारिश हो जाए तो जूते पूरी तरह भीग जाते हैं. कई लोग घर पहुंचते ही उन्हें धूप में रख देते हैं या हीटर के पास सुखाने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना हर बार सही नहीं होता. गलत तरीके से जूते सुखाने पर उनका आकार बिगड़ सकता है, गोंद ढीली पड़ सकती है और उनमें से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके जूते जल्दी सूखें और लंबे समय तक अच्छे बने रहें, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

घर पर सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले जैसे ही घर पहुंचें, जूतों में भरा अतिरिक्त पानी निकाल दें. जूतों को हल्के से झटकें और फिर किसी सूखे तौलिये से बाहर और अंदर की नमी सोख लें. जितनी जल्दी अतिरिक्त पानी निकल जाएगा, जूते उतनी ही जल्दी सूखेंगे. इसके बाद जूतों के फीते और इनसोल निकाल दें. अक्सर इन दोनों हिस्सों में सबसे ज्यादा नमी रहती है. इन्हें अलग-अलग सुखाने से हवा अच्छी तरह लगती है और पूरा जूता जल्दी सूख जाता है. जब तक ये पूरी तरह सूख न जाएं, इन्हें वापस जूते में न लगाएं.

अखबार या पेपर टॉवल भर दें

अगर जूतों के अंदर ज्यादा पानी है तो उनमें पुराने अखबार या पेपर टॉवल भर दें. कागज अंदर की नमी को तेजी से सोख लेता है. अगर कागज गीला हो जाए तो कुछ घंटों बाद उसे बदल दें. यह तरीका बारिश के मौसम में सबसे आसान और असरदार माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना

 पंखे के सामने रख दें

जूते सुखाने के लिए अच्छी हवा भी बहुत जरूरी होती है. उन्हें ऐसे कमरे में रखें जहां हवा का आना-जाना बना रहे या फिर पंखे के सामने रख दें. लगातार हवा मिलने से जूते प्राकृतिक तरीके से सूखते हैं और उन पर किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता. कई लोग जूते जल्दी सुखाने के लिए उन्हें तेज धूप, हीटर या हाई सेटिंग वाले हेयर ड्रायर के सामने रख देते हैं. ऐसा करने से खासकर लेदर और सिंथेटिक जूतों की चमक फीकी पड़ सकती है, उनमें दरारें आ सकती हैं और उनका आकार भी खराब हो सकता है. इसलिए तेज गर्मी की बजाय सामान्य हवा में जूते सुखाना ज्यादा सुरक्षित होता है. 

इसका भी कर सकते हैं यूज

अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पैकेट हैं, जो अक्सर नए जूतों या इलेक्ट्रॉनिक सामान के डिब्बों में मिलते हैं, तो उन्हें जूतों के अंदर रख सकते हैं. ये नमी को तेजी से सोखने में मदद करते हैं. वहीं, अगर कोई दूसरा विकल्प न हो तो कच्चे चावल से भरे डिब्बे में कुछ घंटों के लिए जूते रखे जा सकते हैं. चावल भी नमी कम करने में मदद करता है. जूते सूखने के बाद उनमें हल्का-सा बेकिंग सोडा छिड़ककर रातभर के लिए छोड़ दें.

इससे नमी के कारण आने वाली बदबू काफी हद तक खत्म हो जाती है और जूते ताजगी बनाए रखते हैं. अगर बारिश के मौसम में रोजाना बाहर निकलना पड़ता है, तो जल्दी सूखने वाले या वाटर-रेसिस्टेंट जूतों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. थोड़ी-सी सावधानी और सही तरीके से देखभाल करने पर आपके जूते न सिर्फ जल्दी सूखेंगे, बल्कि लंबे समय तक नए जैसे भी बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *