Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक

4c63adb3d0fefa504e725a9c2052c96b17834997665471257 original


How To Remove Bad Odor From Pillows: अगर आपका तकिया साफ दिखने के बावजूद उसमें से अजीब-सी बदबू आने लगी है, तो हर बार उसे धोना जरूरी नहीं है. कई बार पसीना, बालों का तेल, नमी और कमरे में हवा का सही तरीके से न आना तकिए में बदबू पैदा कर देता है. खासकर ऐसे तकिए जिन्हें बार-बार धोना संभव नहीं होता, उन्हें कुछ आसान घरेलू तरीकों से भी ताजा और फ्रेश बनाया जा सकता है. 

कैसे कर सकते हैं साफ?

सबसे आसान तरीका है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल. तकिए के दोनों तरफ हल्का-सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसे करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें. बेकिंग सोडा बदबू को सोखने का काम करता है. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से इसे अच्छी तरह साफ कर लें. इससे तकिए की दुर्गंध काफी हद तक कम हो सकती है. 

धूप में सुखा सकते हैं

अगर धूप निकली हुई है तो तकिए को कुछ घंटों के लिए खुली हवा और धूप में रख दें. धूप प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया को कम करने में मदद करती है और नमी भी दूर कर देती है. बीच में एक बार तकिए को पलट दें, ताकि दोनों तरफ बराबर धूप लगे. 

इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक

सफेद सिरका भी विकल्प

सफेद सिरका भी बदबू दूर करने में कारगर माना जाता है. इसके लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस घोल को तकिए पर हल्का-सा स्प्रे करें. ध्यान रखें कि तकिया ज्यादा गीला न हो. इसके बाद उसे अच्छी तरह हवा में सूखने दें. सिरका सूखने के साथ ही बदबू भी खत्म करने में मदद करता है. 

बदबू कैसे खत्म कर सकते हैं?

अगर आप तकिए में हल्की और ताजगी भरी खुशबू चाहते हैं, तो पानी में लैवेंडर, नींबू या यूकेलिप्टस जैसे एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं. इसस तकिए में ताजगी बनी रहती है और हल्की सुगंध भी आती है. भविष्य में तकिए से बदबू न आए, इसके लिए कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाना भी जरूरी है. सोने से पहले चेहरा और बाल साफ रखें, ताकि पसीना और तेल तकिए में कम जाए. अगर संभव हो तो तकिए पर पिलो प्रोटेक्टर जरूर लगाएं और उसके कवर को हर सप्ताह धोएं. इसके अलावा बिस्तर पर खाना खाने से बचें, क्योंकि खाने के छोटे-छोटे कण भी समय के साथ बदबू की वजह बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *