इंक्रीमेंट पर रोक, एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शंस भी कैंसिल; HDFC बैंक ने 12 अधिकारियों के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन


HDFC Bank: पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के एकाएक इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर से HDFC Bank सुर्खियों में है. दरअसल, बैंक ने अपने 12 अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. इन पर Credit Suisse के एडिश्नल  टियर-1 (AT1) बॉन्ड की गलत बिक्री के आरोप है.

इसके चलते बैंक ने कम से कम 12 सीनियर और मिड-लेवल एग्जीक्यूटिव पर कार्रवाई करते हुए इनके इंक्रीमेंट रोक दिए और एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) रद्द कर दिया. जिन लोगों पर कार्रवाई हो रही है, उनमें आशीष पार्थसारथी भी शामिल हैं, जो ब्रांच बैंकिंग, पेमेंट्स, ट्रेजरी, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स और मार्केटिंग के ग्रुप हेड हैं. यह ताजा कार्रवाई AT1 बॉन्ड विवाद के सिलसिले में बैंक द्वारा की गई जवाबदेही संबंधी कार्रवाइयों की एक कड़ी है. 

क्या है मामला? 

HDFC बैंक के कुछ अफसरों ने मिलकर दुबई और बहरीन में अपनी शाखाओं के जरिए NRIs (विदेश में रहने वाले भारतीयों) को Credit Suisse नाम के एक विदेशी बैंक के AT1 बॉन्ड्स बेचे थे. मामला साल 2023 का है. अधिकारियों ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि यह बॉन्ड्स सुरक्षित हैं और इसमें FD की तरह पैसा तय समय पर वापस मिल जाएगा. जबकि हकीकत कुछ और ही था.

असल में ये बॉन्ड्स काफी रिस्की होते हैं और अगर किसी वजह से बैंक डूबने लगे, तो बॉन्ड्स की वैन्यू भी जीरो हो जाएगी और उस पर उनका लगाया गया सारा पैसा भी डूब जाएगा. हुआ भी कुछ ऐसा. मार्च 2023 में स्विस अधिकारियों ने UBS द्वारा Credit Suisse के आपातकालीन अधिग्रहण के हिस्से के तौर पर Credit Suisse के AT1 बॉन्ड का मूल्य घटाकर शून्य कर दिया था. इससे बॉन्ड पर लगाए गए ग्राहकों के लाखों-करोड़ों रुपये डूब गए. ग्राहकों ने बैंक के अधिकारियों पर उन्हें धोखे में रखकर रिस्की इंवेस्टमेंट बेचने का आरोप लगाया.

बैंक ने क्या कहा?

बैंक के CEO शशिधरन जगदीशन ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई फ्रॉड नहीं है, बल्कि नियमों को समझने में हुई तकनीकि गलती है. दरअसल, बैंक इस कार्रवाई के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि अगर आप ग्राहकों को गलत जानकारी देकर निवेश बेचेंगे, तो बैंक आपको नहीं छोड़ेगा. इस कार्रवाई के मद्देनजर बैंक के दुबई वाले ब्रांच में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है. 12 अधिकारियों की सैलरी हाइक रोक दी गई है और उनसे उनके स्टॉक ऑप्शंस भी वापस ले लिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें:

साबुन से लेकर तेल तक हो जाएगा महंगा! रेट बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां, जानें कब और कितनी बढ़ेंगी कीमतें?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *