BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी

a82448068a5ff34102d9c4b27d14d2ea17871217454071094 original


Bihar Students Protest: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर लंबे समय से चल रहे स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म हो गया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे, हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. छात्रों का कहना है कि उनकी मांग सिर्फ भर्ती विज्ञापन जारी करने तक सीमित नहीं थी, वह परीक्षा के पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग, लंबित परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता समेत कई मुद्दों पर सरकार और आयोग से फैसला चाहते हैं. इन्हीं मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर न्याय सत्याग्रह शुरू किया. 

नोटिफिकेशन जारी, लेकिन आंदोलन नहीं थमा

TRE-4 की अधिसूचना जारी होने पर अभ्यर्थियों ने खुशी जरूर जताई है, लेकिन उनका कहना है कि अभी उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हुई है. आंदोलन कर रहे छात्रों की सबसे बड़ी मांग TRE-4 की परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाए. उनका कहना है कि पिछली शिक्षक भर्ती परीक्षा एकल परीक्षा के माध्यम से हुई थी और TRE-4 में भी इसी व्यवस्था को जारी रखा जाना चाहिए. अभ्यर्थी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं, उनका कहना है कि गलत उत्तर के लिए अंक काटने की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए. 

लंबित परीक्षाओं की तारीख जारी करने की भी मांग 

गर्दनीबाग में चल रहा आंदोलन केवल TRE-4 तक समिति नहीं है. प्रदर्शनकारी बिहार कर्मचारी चयन आयोग की लंबित परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग भी कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि कई परीक्षाओं के शेड्यूल को लेकर लंबे समय से स्थिति स्पष्ट नहीं है. इसके अलावा छात्रों ने बीएसएससी की भर्ती में संविदा कर्मचारियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त वेटेज को खत्म करने की मांग भी उठाई. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में

एलईटी, बीईटी और एईडीओ को लेकर भी मांग 

बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार के अनुसार छात्रों की मांगों में एलईटी और बीईटी का आयोजन करने के साथ बीपीएससी एईडीओ परीक्षा की तारीख जारी करना भी शामिल है. छात्रों ने अलग-अलग सरकारी भर्ती परीक्षाओं को समय पर आयोजित करने और उनके शेड्यूल में पारदर्शिता रखने की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने दरोगा और सिपाही समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई है. आंदोलन में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया है. 

32,388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
 
बीपीएससी की ओर से जारी TRE-4 नोटिफिकेशन के अनुसार 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जानी है. इनमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के पद शामिल है. ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे और 30 सितंबर अंतिम तारीख है. छात्रों का कहना है कि भर्ती का विज्ञापन जारी होना जरूरी कदम था, लेकिन परीक्षा में पूरी भर्ती प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ना भी उतना ही जरूरी है. वहीं नोटिफिकेशन जारी होने से पहले अभ्यर्थियों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था. मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव और भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी. इसी दौरान गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया गया.

ये भी पढ़ें-देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *