Milk Mistakes: इन पांच गलतियों से फट जाता है दूध, ऐसे रखें ध्यान

c21fc0a51ce11b372bfd09b7d3dcff0817871465060781473 original


Milk Mistakes: दूध हमारी रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा होता है. चाय, कॉफी, मिठाई या फिर सीधे पीने के लिए ज्यादातर घरों में रोज दूध का इस्तेमाल होता है. लेकिन कई बार दूध गर्म करते समय वह अचानक फट जाता है. इससे न सिर्फ दूध खराब हो जाता है, बल्कि उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग इसके लिए दूध की क्वालिटी को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां भी इसकी वजह बन जाती हैं. आइए जानते हैं दूध फटने की पांच आम गलतियां और उनसे बचने के आसान तरीको के बारे में.

बहुत तेज आंच पर दूध गर्म करना

दूध को तेज आंच पर गर्म करने से वह जल्दी उबलने लगता है जिससे उसकी बर्तन के तले में चिपकने की संभावना बढ़ जाती है. ज्यादा तापमान के कारण दूध के प्रोटीन में बदलाव आता है, जिससे दूध फटने या नीचे से जलने की समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए दूध हमेशा मध्यम या धीमी आंच पर गर्म करें. बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे.

खट्टे बर्तन में दूध डालना

अगर जिस बर्तन में दूध गर्म किया जा रहा है, उसमें पहले से नींबू, टमाटर, दही या किसी दूसरी खट्टी चीज के अवशेष मौजूद हैं, तो दूध फट सकता है. थोड़ी मात्रा में बचा हुआ एसिड भी दूध के प्रोटीन को अलग कर सकता है. इसलिए दूध गर्म करने से पहले बर्तन को अच्छी तरह धोकर साफ और सूखा कर ही उसमें दूध लें.

इसे भी पढ़ें: Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज

 गर्म दूध में तुरंत खट्टी चीज डालना

नींबू का रस, सिरका या कोई अन्य ऐसिडिक पदार्थ दूध को फाड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए अगर गर्म दूध में गलती से ऐसी चीज मिल जाए, तो उसके फटने की संभावना बढ़ जाती है. खासतौर पर चाय या किसी रेसिपी में सामग्री डालते समय मात्रा और क्रम का ध्यान रखना जरूरी बेहद जरूरी होता है. खट्टी सामग्री डालने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह रेसिपी में आवश्यक हो और उसका उपयोग कैसे किया जाता है.

दूध को लंबे समय तक बाहर रखना

कच्चे दूध को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ने से उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. जिससे दूध की अम्लता बढ़ जाती है और बाद में गर्म करने पर वह फट जाता है। इसलिए दूध को इस्तेमाल के बाद जल्द से जल्द फ्रिज में रखना बेहतर होता है. गर्म मौसम में इसे बाहर रखने को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

बार-बार गर्म करना

दूध को बार-बार उबालने और फिर ठंडा करने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है. बार-बार तापमान बदलने पर दूध के स्वाद और बनावट में भी बदलाव आता है. कोशिश करें कि जितनी मात्रा की जरूरत हो, उतना ही दूध गर्म करें. बचा हुआ दूध हो तो उसे जल्दी ठंडा करके साफ, ढके हुए बर्तन में फ्रिज में रखें और जरूरत पड़ने पर दोबारा गर्म कर लें.

इसे भी पढ़ें: Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *