‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी है…’ सुनीता को छोड़ इन 2 एक्ट्रेसेस पर फिदा हो गए थे गोविंदा

b266db825da635a82022011c8476445d17872122402141064 original


लंबे वक्त से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी अपने उतार-चढ़ाव को लेकर चर्चा में रही है. सुनीता ने गोविंदा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए थे और उनसे तलाक लेने के लिए अदालत में अर्जी भी दी थी. हालांकि बुधवार को सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है. अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है. इसी बीच हम आपको गोविंदा के एक पुराने इंटरव्यू के बारे में बता रहे हैं जब गोविंदा ने कहा था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का भी योग है. उस वक्त गोविंदा, जूही चावला और दिव्या भारती जैसी एक्ट्रेस पर लट्टू हो गए थे.

मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है

गोविंदा ने 90 के दशक में ‘स्टारडस्ट’ मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘कल, कौन जानता है, मैं फिर से किसी रिश्ते में बंध जाऊं और शायद मैं उस लड़की से शादी कर लूं जिसके साथ मैं रिश्ते में आऊं. लेकिन, सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए. तभी मैं आजाद महसूस कर पाऊंगा. मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है.’

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पसंद नहीं है…’ पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास

जूही चावला और दिव्या भारती को पसंद करते थे गोविंदा

गोविंदा उस दौरान जूही चावला और दिव्या भारती जैसी टॉप एक्ट्रेसेस पर फिदा हो गए थे. आगे उन्होंने खुद ये बात कही थी. उन्होंने कहा था, ‘मुझे जूही बहुत पसंद है. दिव्या भारती भी. दिव्या बहुत ही आकर्षक है. किसी आदमी के लिए ये मुश्किल है कि वो खुद को उससे दूर रख पाए. मैं जानता हूं कि सुनीता इन बातों से नाराज होंगी. हालांकि उसे ये भी पता होना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के आकर्षण से दूर हूं.’ 

मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी है...' सुनीता को छोड़ इन 2 एक्ट्रेसेस पर फिदा हो गए थे गोविंदा

नीलम कोठारी पर भी आया था दिल

बता दें कि कभी गोविंदा का रिश्ता एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ भी चर्चा में रहा था. अभिनेता ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सुनीता से सगाई तोड़ ली थी और वो नीलम से शादी करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें: 1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी

1987 में हुई थी सुनीता से शादी

सुनीता से गोविंदा ने साल 1987 में शादी कर ली थी. अगले साल कपल की शादी को पूरे 40 साल हो जाएंगे. उनका एक बेटा हर्षवर्धन आहूजा और एक बेटी टीना आहूजा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *