गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनस लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. कपल के बीच काफी बवाल मचा हुआ है. हाल ही में सुनीता आहूजा तलाक फाइल करने के लिए फैमिली कोर्ट पहुंची थीं लेकिन बाद में उन्होंने अपनी याचिका को वापस ले लिया था. इस पर लोगों ने काफी रिएक्शन दिए थे. राखी सावंत ने भी उन्हें सलाह दी थी. इसी बीच अब भांजी आरती सिंह ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छे से ले रहे हैं.
गोविंदा-सुनीता के तलाक विवाद पर क्या बोलीं आरती सिंह?
दरअसल, आरती सिंह को हाल ही में स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी ने उनसे मामा-मामी के तलाक विवाद पर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलती.’ आरती आगे कहती हैं, ‘ये उनका मैटर है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं. मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मेंबर हूं.’
यह भी पढ़ें: Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
गोविंदा की दूसरी शादी पर बोले मैनेजर
इतना ही नहीं, गोविंदा की दूसरी शादी की अफवाहों की चर्चा के बीच उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की और इस दौरान कहा, ‘मैं आपसे ये सुन रहा हूं. ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा. कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है. वो उनकी पत्नी हैं और उनके दिमाग में जरूर कुछ चल रहा है, जो वो ऐसे दावे कर रही हैं.’
शशि ने आगे कहा, ‘दोनों ही मैच्योर लोग हैं. गोविंदा ने सुनीता के खिलाफ एक भी शब्द पब्लिक में नहीं कहा है. वो ही घर की अंदरूनी बातें बाहर जाहिर करती रही हैं. मुझे यकीन है कि वो दोनों अपने और अपने बच्चों के लिए अच्छा ही चाहते हैं. हमें नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि सब ठीक हो जाएगा. यह बच्चों की भलाई के लिए भी है, क्योंकि इस तरह की नेगेटिविटी का उन पर बहुत बुरा असर पड़ता है.’ मैनेजर की ओर से अलग होने के फैसले को लेकर कहा गया कि अगर गोविंदा ऐसा चाहते तो वो पहले वो ही तलाक के लिए याचिका दायर करते लेकिन पहले केस फाइल करने के लिए सुनीता ही गईं और उन्होंने फिर वापस ले लिया.
यह भी पढ़ें: 8 साल लिव-इन, 2 बच्चे… अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा था ‘शुगर डैडी’
गौरतलब है कि गोविंदा को हाल ही में को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ स्पॉट किया गया था. इस पर सुनीता ने रिएक्शन देते हुए उन्हें ‘शुगर डैडी’ कहा था. इसी पर गोविंदा ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो वाइफ सुनीता को हिदायत देते हुए कहा था, ‘आप अपनी हद में रहिए.’