शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

a29e32ad8134144b99a035ae751d077617874941267311364 original


भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया. टीम इंडिया कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल रही है. रविवार (23 अगस्त) से शुरू हुए मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. नंबर चार पर उतरे गिल ने 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ वह एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान गए. 

किंग कोहली ने भारत के कप्तान के रूप में 2019-21 के WTC साइकल में 934 रन बनाए थे, जिसके लिए 34 पारियों का सहारा लिया था. गिल ने मौजूदा यानी 2025-27 के चक्र में 1000 रन का आंकड़ा पार कर दिया है. इसमें गौर करने वाली बात यह रही कि गिल ने सिर्फ 17 पारियों में यह आंकड़ा पार किया है. अब गिल भारत के लिए एक चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने कप्तान बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: टूट गया उसैन बोल्ट की सबसे तेज 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन ने रचा इतिहास

टेस्ट में जमकर बोल रहा है गिल का बल्ला

पिछले यानी श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट को हटाकर देखा जाए, तो गिल लगातार फॉर्मेट में रन बना रहे हैं. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते मुकाबले में गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि यह मुकाबला WTC साइकल का हिस्सा नहीं था. उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में गिल ने नाबाद 129 रन स्कोर किए थे. इस तरह लगातार उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. 

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत का दबदबा 

नजर डालें कोलंबो टेस्ट पर, तो पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला. दिन समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 85 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 300 रन बोर्ड पर लगा दिए. देवदत्त पडिक्कल ने 12 चौकों की मदद से 117 रनों की शानदार पारी खेली. दिन की समाप्ति पर ध्रुव जुरेल (07) और सारांश जैन (04) नाबाद पवेलियन लौटे. दूसरे टीम इस टोटल और बढ़ा करना चाहेगी. देखना दिलचस्प कि पहली पारी में भारत का स्कोर क्या रहता है. 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में छठे नंबर पर; पाकिस्तान-श्रीलंका पीछे छूटे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *