कोलंबो में हुई लड़ाई पर जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, कमेन्ट पर नया बवाल

30a610cc6c9fc54c97f63a403dfbe09c1787553442831975 original


भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन आउट होने के बाद जायसवाल, श्रीलंकाई खिलाड़ी असिता फर्नांडो से जा भिड़े थे. माहौल इतना तनावपूर्ण हो चला था कि हाथापाई होते-होते रह गई थी, लेकिन दोनों आपस में भिड़ गए थे. अब खुद यशस्वी जायसवाल ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और उनके नए कमेन्ट पर ताजा बवाल खड़ा हो गया है.

कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स ने जायसवाल के बर्ताव की जमकर आलोचना की. उनका कहना था कि जायसवाल को संयम बरतना चाहिए था और मामले को इतना तूल नहीं देना चाहिए था. दरअसल इस पूरी घटना पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कहा कि जायसवाल को श्रीलंकाई प्लेयर के साथ नहीं उलझना चाहिए था. इसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया.

जायसवाल ने दिया जवाब

इसी सोशल मीडिया क्लिप के कमेन्ट सेक्शन में यशस्वी जायसवाला ने हर्षा भोगले की बात का जवाब देते हुए लिखा – अगर आपको यह नहीं पता कि उसने क्या कहा था, तो कृपया करके अपना फैसला मत सुनाइए. अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे यह बताना आवश्यक होगा कि हम लड़ेंगे और जवाब भी देना जानते हैं.

हर्षा भोगले ने क्या कहा

हर्षा भोगले ने कहा, “आप सुन सकते हैं कि जब जायसवाल वापस लौट रहे थे, तब किसी ने उनसे कुछ कहा. मैं सेंड-ऑफ दिए जाने का कभी फैन नहीं रहा हूं, लेकिन आप सभी जानते हैं कि गॉल मैदान पर निरोशन डिकवेला का इतिहास क्या रहा है. इसलिए कोई किसी से कुछ कहे, तो सबसे सही फैसला यही होता है कि आप चलते चले जाएं.”

आमतौर पर भारतीय या किसी भी टीम के क्रिकेटर ऐसे खुले में आकर जवाब नहीं देते हैं, लेकिन जायसवाल का जवाब ऐसा संकेत कहा जा सकता है कि मैदान पर जो दिखा, वह कोई साधारण सेंड-ऑफ नहीं था.

यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

जान लीजिए मैदान पर क्या हुआ

मामला टीम इंडिया की पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद का है. असिता फर्नांडो गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद ने टप्पा खाने के बाद कांटा बदला और स्टंप्स को बिखेर दिया. जायसवाल पवेलियन की तरफ लौटने लगे थे, वहीं फर्नांडो ने आक्रामक सेलिब्रेशन किया, उसके बाद किसी ने कुछ और और जायसवाल, फर्नांडो की तरफ जाने लगे, उनके बीच बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ था.

यह भी पढ़ें:

देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *