Onion Price: प्याज ऑनलाइन खरीदेंगे तो कहां है सबसे कम कीमत? Blinkit या Zepto?

409e98eeb9d1e8d0d0c5d37736f996c117875566128571216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दाम पिनकोड, स्टॉक, गुणवत्ता और डिलीवरी शुल्क पर निर्भर।

Onion Online Price Check: आज के समय में महंगाई ने एक आम व्यक्ति का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है. खासकर रोजाना खाना बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली प्याज ने अब लोगों को असल जिंदगी में रुलाना शुरू कर दिया है. इस बीच काफी सारी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अगर बात करें प्याज की तो दिल्ली NCR में प्याज 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

ऐसे में कई लोग सोच समझकर प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, काफी लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी सब्जियां और ग्रोसरी खरीदते हैं. ऐसे में अलग-अलग क्विक कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग रेट पर प्याज मिल सकती है. अब जानते हैं कि कौन से प्लेटफॉर्म पर कितने रुपये किलो प्लाज मिल रही है और कहां सबसे कम कीमत में प्याज खरीद सकते हैं?

सबसे सस्ती प्याज कहां मिल रही है?

Blinkit पर प्याज के रेट क्या हैं?

अगर Blinkit की बात करें तो यहां पर 1 किलो प्याज की कीमत 49 रुपये है. लेकिन प्याज की क्वालिटी के हिसाब से रेट अलग-अलग हो सकते हैं. 

Filpkart Minutes पर कितने में मिल रही है प्याज?

अगर बात करें Filpkart Minutes की तो यहां पर 1 किलो प्याज का दाम 44 रुपये है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि डिलीवरी के समय कोई एक्स्ट्रा चार्ज या एक्स्ट्रा हैंडलिंग फीस एड न हो जाएं. 

प्याज पर Ground Report: सरकारी कोशिश बेअसर, मंडियों में 10 दिनों से सप्लाई सुस्त, अभी और बढ़ेंगे दाम?

Zepto पर कितने में खरीद सकते हैं प्याज?

इस प्लेटफॉर्म पर 1 किलो प्याज की कीमत 45 रुपये है. यानी Filpkart Minutes की तुलना में यहां पर आपको 1 रुपये ज्यादा देने होंगे. लेकिन अगर कोई वैध कूपन आपके पास हो तो उससे इसकी कीमत घट सकती है. 

Instamart पर कितने में मिल जाएगी प्याज?

अगर आप ज्यादातर Instamart से सामान खरीदते हैं तो यहां पर आपको 1 किलो प्याज 54 रुपये में मिलेगी. यानी इन तीनों ऐप्स के मुकाबले यहां पर प्याज के रेट सबसे ज्यादा हैं. 

कुछ बातों का खास ध्यान रखें

रेट जानने के बाद कई लोगों के मन में सवाल होगा कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रेट अलग-अलग क्यों हैं तो ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स पर रेट एक जैसे नहीं होते हैं. इसका कारण है कि अलग-अलग पिनकोड, स्टॉक और स्थानीय उपलब्धता के आधार पर एक ही सामान की कीमत अलग होती है. वहीं प्याज की क्वालिटी और साइज के हिसाब से भी दाम अलग-अलग हो सकते हैं.

साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि सिर्फ सामान की कीमत ही न देखें, बल्कि फाइनल पेमेंट अमाउंट भी देखें और उसे देखकर ही तय करें कि कौन से प्लेटफॉर्म से सामान लेना आपके लिए सबसे ज्यादा किफायती हो सकता है. 

SIP का Rule 40 क्या है? किस उम्र में बना सकता है करोड़पति, समझें कैलकुलेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *