कोलंबो टेस्ट में पंत की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, जुरेल ने संभाली कीपिंग की जिम्मेदारी 

b0488dde52441fb3943bbf9e0401083717875863809361364 original


ऋषभ पंत कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंजरी से परेशान नजर आ रहे हैं. रविवार (23 अगस्त) से शुरू हुए मुकाबल में पंत को पहले दिन कलाई पर जोरदार गेंद लगी. इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. दूसरे दिन कलाई पर पट्टी बांधकर वह बैटिंग के लिए दोबारा उतरे. लेकिन जब टीम इंडिया ने पारी घोषित की और श्रीलंका बैटिंग में अपनी पहली पारी के लिए आई, तो पंत की जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग के लिए आए. 

पहले दिन चोटिल होने वाले पंत को दूसरे दिन कंधे पर गेंद लगी. इसके बाद फिजियो मैदान पर आए. उन्होंने पंत को ट्रीटमेंट दिया. पंत ने खेलना जारी रखा. लेकिन जब बात विकेटकीपिंग की आई, तो पंत गायब नजर आए. जुरेल हाथ में कीपिंग ग्लव्स के साथ मैदान पर उतरे. दिन का खेल समाप्त होने के बाद जुरेल ने बताया कि वह पंत की जगह क्यों मैदान पर आए. 

ऋषभ पंत की इंजरी पर बोले ध्रुव जुरेल 

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए जुरेल ने पंत को लेकर कहा, “उन्हें सीधे कंधे पर चोट लगी. फिजियो उन्हें मॉनीटर कर रहे हैं. आज मैंने कीपिंग इसलिए की, क्योंकि उन्हें कंधे में दर्द था. उम्मीद करता हूं कि वह कल ठीक हो जाएंगे.”

अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले यानी तीसरे दिन पंत कीपिंग ग्लव्स के साथ मैदान पर उतरते हैं या नहीं. फिलहाल सिर्फ यही जानकारी मिल सकी है कि पंत को कंधे में दर्द है. इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. 

दो दिन के बाद मैच में टीम इंडिया की पकड़

भारतीय टीम ने दूसरे दिन 9 विकेट गंवाकर 503 रन पर पारी घोषित की. अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी मेजबानी श्रीलंका ने दिन समाप्त होने तक 3 ओवर में सिर्फ 08 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए. कामिल मिशारा 05 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. 

भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारिया खेलीं. पडिक्कल ने 12 चौकों की मदद से 117 रन बनाए. जुरेल ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 115* रन स्कोर किए. ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल ने फिफ्टी लगाई. पंत ने 63 और गिल ने 50 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना से ‘शर्मनाक’ हार, टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर; 51 साल का सूखा बरकरार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *