ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर

b2255f2bbee01c57c6515c489dc5bab017915340784421472 original


सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों चर्चा में हैं. वह  हाल ही में बेंगलुरु में CJP के प्रोटेस्ट में दिखे. उन्हें वहां देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी उनमें बढ़ गई है. इस बीच ध्रुव राठी की शिक्षा और उनकी डिग्रियों को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. आइए जानते हैं उन्होंने कहां से और किस विषय में पढ़ाई की है.

12वीं के बाद जर्मनी गए ध्रुव राठी, जानिए कहां हुई शुरुआती पढ़ाई

ध्रुव राठी ने 2012 में 12वीं पास की. स्कूल की पढ़ाई भारत में ही हुई. जिसमे उन्हें करीब 85 प्रतिशत अंक मिले थे. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का फैसला किया और पढ़ाई के लिए जर्मनी चले गए. वहां कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली. यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई.

मैकेनिकल इंजीनियरिंग से रिन्यूएबल एनर्जी तक

ग्रेजुएशन के बाद ध्रुव ने इसी संस्थान से रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में मास्टर्स किया. इस कोर्स में सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा की योजना बनाना और उसका प्रबंधन करना भी सिखाया जाता है. आम तौर पर इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोएनर्जी और ऊर्जा को स्टोर करने जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. इसके साथ बिजली ग्रिड, ऊर्जा का अर्थशास्त्र, पर्यावरण नीति और टिकाऊ विकास भी कोर्स का हिस्सा होते हैं. इसका मकसद यह समझना है कि कोयला और पेट्रोल-डीजल जैसे पुराने स्रोतों की जगह साफ और टिकाऊ ऊर्जा कैसे इस्तेमाल की जा सकती है.

पढ़ाई के दौरान ही उन्हें वीडियो बनाना और मुश्किल बातों को आसान तरीके से समझाना अच्छा लगने लगा. यही शौक बाद में उनका काम बन गया. उन्होंने समाज, पर्यावरण और मौजूदा मुद्दों पर वीडियो बनाने शुरू किए. 

यह भी पढ़ें : कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें मिली बाराबंकी की जिम्मेदारी?

बेंगलुरु में CJP के कार्यक्रम में पहुंचे

ध्रुव हाल ही में बेंगलुरु में CJP के बैनर तले हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और पारदर्शिता की मांग को लेकर था. वहां उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में जवाबदेही की जरूरत पर अपनी बात रखी.

यह भी पढ़ें : 20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *