IPL 2026: अंकतालिका में राजस्थान का दबदबा बरकरार, वैभव और बिश्नोई के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

21bda6390b8402be7ff6fbdc55633b1d17758790985131209 original


IPL 2026 RR vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया. वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर आरआर ने आरसीबी को 12 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया.

आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे.

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 78 और ध्रुव जुरेल की 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 81 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे. वैभव प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

आरआर और आरसीबी के बीच हुए मैच में जीत के बाद आरआर ने अंकतालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.

आरआर 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले, पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 5 अंकों के साथ दूसरे, आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है.

लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर आठवें, केकेआर 4 मैच में तीन हार और 1 रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें और सीएसके 3 मैचों में बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है.

शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी खेलने वाले आरआर के वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप आ गई है. सूर्यवंशी ने 4 मैचों की 4 पारियों में 200 रन बना लिए हैं. वहीं, 4 मैचों में 9 विकेट लेकर आरआर के ही रवि बिश्नोई पर्पल कैप होल्डर हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *