BHEL में सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?

31515ff429d71f99b83366fcef7350f017955913433701094 original


Bhel Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 2026-27 रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत सुपरवाइजर ट्रेनी और इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 415 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विज्ञापन संख्या 03/2026 के जरिए सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों और विज्ञापन संख्या 02/2026 के जरिए इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर यानी आज से शुरू हो गई है और एलिजिबल उम्मीदवार भेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 दिसंबर रात 11:45 बजे तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. इसके अलावा दोनों ही कैटेगरी के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है. 

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी? 

बेल की इस भर्ती प्रक्रिया में दो तरह के पद शामिल हैं. इसमें सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों में मैकेनिकल के 103 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, सिविल के 26 पद, फाइनेंस के 25 पद, एचआर के 20 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स के 11 पद शामिल है.  वहीं इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें मैकेनिक के 80 पद, इलेक्ट्रिकल के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 25 पद, एचआर के 20 पद फाइनेंस के 20 पद सिविल के 15 पद, आईटी-कंप्यूटर साइंस के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

भेल ट्रेनी रिक्रूटमेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता 

सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए योग्यता- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है. सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए बीबीए, सोशल वर्क, बिजनेस मैनेजमेंट, बीबीएस या बीएमएस में नियमित ग्रेजुएशन डिग्री तथा फाइनेंस के लिए बीकॉम की नियमित डिग्री होना जरूरी है. वहीं आवेदकों के न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए. 

इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए योग्यता- इंजीनियर पदों के लिए संबंधित शाखा में फुल टाइम भी बीई-बीटेक डिग्री, फाइनेंस के लिए सीए या सीएमए योग्यता तथा एचआर-पर्सनल मैनेजमेंट-इंडस्ट्रियल रिलेशंस-सोशल वर्क या एमबीए में फुल टाइम पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-डॉक्टरों के लिए CRPF में नौकरी का मौका, 19 पदों पर निकली भर्ती

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. वहीं इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों का भर्ती के लिए चयन किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले भेल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं. 
  • अब करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाए. 
  • इसके बाद इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी या सुपरवाइजर ट्रेनी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब मांगी गई जानकारी और रजिस्ट्रेशन को पूरा करें. 
  • इसके बाद फॉर्म में एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल दर्ज करें. 
  • अगर जरूरी हो तो डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फार्म का पेमेंट करें. 
  • वहीं लास्ट में फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-कौन हैं हरजोत कौर बम्हरा, जो संभालेंगी BPSC की कमान? जानें प्रशासनिक सफर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *