‘वो किलर लगते हैं’, अमित साध को लेकर क्यों बोले ‘प्रताप’ के डायरेक्टर? | Exclusive Interview

b54e493ba50d49cb791e44cf6970421817957127872911403 original


अमित साध और ईशा देओल की फिल्म ‘प्रताप’ को ‘रामायण’ की तबाही के बीच रिलीज किया गया था. इसने 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में अमित साध लीड रोल में हैं और उन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रताप रनाड़े का रोल प्ले किया है. इसमें अपने किरदार से एक्टर ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. ऐसे में डायरेक्टर सचिन सराफ ने बताया कि अमित साध इसके लिए क्यों पहली पसंद थे. 

दरअसल, अमित साध और डायरेक्टर सचिन सराफ ने फिल्म ‘प्रताप’ को लेकर एक्सक्लूसिवली एबीपी न्यूज से बात की और इस दौरान एक्टर ने काफी कुछ शेयर किया. उन्होंने बताया कि इसके लिए कितनी तैयार की और कितनी मशक्कतें करनी पड़ी. चलिए बताते हैं क्या कुछ कहा.

‘प्रताप’ के लिए अमित साध क्यों थे मेकर्स की पहली पसंद?

एबीपी न्यूज से बातचीत में ‘प्रताप’ के डायरेक्टर सचिन सराफ ने फिल्म के लिए अमित साध की क्वालिटीज के बारे में बात की और कहा, ‘अमित में एक बात है कि वो कहीं पर टफ भी लग सकते हैं और सॉफ्ट बॉय भी लग सकते हैं. वो लवर चॉकलेट बॉय तो हैं ही साथ ही किलर बॉय भी लगते हैं. किलर शूटर.’

इस पर अमित साध शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं, ‘आपके साथ मैंने डेढ़ साल काम किया. ऐसा क्या रूप दिखाया आपको कि मेरे अंदर आपको किलर दिखा.’ हालांकि, बाद में सचिन उन्हें चॉकलेट बॉय भी कहते हैं इस पर अमित साध कहते हैं, ‘अब तो चॉकलेट बॉय की उम्र गई. चॉकलेट मैन का समय हो गया है.’

अमित साध और सचिन सराफ कर सकते हैं लव स्टोरी

‘प्रताप’ के बाद अमित साध और सचिन सराफ की जोड़ी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म कर सकती है. इस बात का भी जिक्र दोनों ने ही की. जब सचिन ने उन्हें चॉकलेट बॉय कहते हैं तो वो बताते हैं कि इनको साथ आज भी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म बनाई जा सकती है. इस पर फट से अमित साध कहते हैं, ‘बनाइए ना फिर.’ इस पर वो भी हामी भरते हैं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी कहानी या फिर टाइटल का जिक्र नहीं किया.

‘रामायण’ के आगे नहीं टिक पाई ‘प्रताप’

बहरहाल, अगर ‘प्रताप’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ‘रामायण’ की तबाही के बीच ये टिक नहीं पाई. सैकनिल्क के अनुसार, अमित साध और ईशा देओल स्टारर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 0.93 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 0.82 करोड़ रहा था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *