CBSE 10th Second Board Exams 2026: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल का जारी करने के तुरंत बाद अब सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी के साथ आज यानी 16 अप्रैल से स्कूलों की ओर से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. यह दूसरा एग्जाम छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में अपने अंकों में सुधार करने या कंपार्टमेंट क्लियर करने का मौका देता है. इस बार लागू किए गए टू एग्जाम सिस्टम के तहत दूसरा बोर्ड एग्जाम एक अहम चरण माना जा रहा है. जिसमें तय नियमों और समय सीमा के अंदर आवेदन करना जरूरी होगा.
एलओसी सबमिशन और फीस की तारीखें
सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक एलओसी जमा कर सकते हैं. इसी दौरान पहले और दूसरे फेज की परीक्षा फीस भी जमा करनी होगी. अगर कोई स्कूल इस समयसीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता है, तो 21 और 22 अप्रैल को लेट फीस के साथ आवेदन का मौका दिया गया है. इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी.
कौन दे सकता है दूसरा बोर्ड एग्जाम?
बोर्ड ने साफ किया है कि सभी छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं. जो छात्र मुख्य परीक्षा पास कर चुके हैं. वे अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं. कंपार्टमेंट कैटेगरी वाले छात्र भी नियमों के तहत परीक्षा दे सकते हैं. जो छात्र पहले चरण में शामिल नहीं हो पाए थे. वे भी फीस जमा कर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 2024-25 सत्र के कंपार्टमेंट छात्र तीसरे मौके के तहत आवेदन कर सकते हैं. वहीं Essential Repeat कैटेगरी में आने वाले छात्र इस परीक्षा के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें-MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए सफल
किन बदलाव की मिलेगी अनुमति?
सीबीएसई ने इस बार कुछ सीमित बदलाव की अनुमति दी है. छात्र मैथ्स में स्टैंडर्ड और बेसिक के बीच बदलाव कर सकते हैं. दूसरे किसी विषय में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, जो छात्र परीक्षा नहीं देना चाहते वे आवेदन वापस भी ले सकते हैं. एक बार आवेदन जमा होने के बाद किसी भी तरह का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सेकंड बोर्ड एग्जाम का सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य परीक्षा 2026 का था. अगर छात्र फीस जमा करने के बाद परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसका मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ही अंतिम रिजल्ट माना जाएगा. सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के छात्रों को पहले से ही मिल रही सुविधा जारी रहेंगी. लेकिन नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे. सभी आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे. इसके अलावा भारत और नेपाल के छात्रों के लिए परीक्षा फीस 320 रुपये प्रति विषय तय की गई है, अधिकतम तीन विषयों के लिए कुल फीस 960 रुपये होगी. लेट फीस के रूप में 2000 रुपये की एक्स्ट्रा देने होंगी.
प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए क्या है व्यवस्था?
सीबीएसई ने प्राइवेट कैंडिडेट के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. यह छात्र भी 16 से 20 अप्रैल के बीच सामान्य फीस के साथ और 21-22 अप्रैल को लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना फीस के फॉर्म स्वत ही खारिज कर दिए जाएंगे और किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा. इसके अलावा आपको बता दे की सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 में आयोजित होने की संभावना है. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा.
ये भी पढ़ें-सीहोर के श्लोक प्रजापति बने साइंस में स्टेट टॉपर, 98.6% अंकों से रचा इतिहास; पिता करते हैं मजदूरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI