अनन्या पांडे ने मां संग शेयर की फोटोज, बोलीं- मम्मी के सिर पर 24 घंटे सवार रहती हूं

3369ca1cf4caadf76dc88bca7d96afac17784868742911418 original


एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में एक्टर लक्ष्य के साथ दिखाई देंगी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे के मौके पर अपनी मां भावना पांडे के साथ अपने खास रिश्ते की झलक फैंस के साथ साझा की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह अपनी मां के सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हैं.

अनन्या पांडे ने फोटो शेयर कर किया मजाक

एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की, उनमें वो मां भावना पांडे और पापा चंकी पांडे और बहन राइसा पांडे के साथ खास पल बिताती नजर आईं. अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉमीज डे एवरीडे… आखिरी फोटो दिखाती है कि मैं अपनी मां के सिर पर 24/7 कैसे बैठी रहती हूं.’ इस पोस्ट पर भावना पांडे ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में लिखा, ‘लव यू.’ 

जिस तस्वीर का जिक्र अनन्या ने अपने कैप्शन में किया, उसमें न्यूयॉर्क सिटी की सड़क पर एक मजेदार सीन नजर आया, जहां एक पेट डॉग अपने मालिक के सिर पर बैठा दिखाई दे रहा था.

फोटो कैरोसेल की पहली तस्वीर में अनन्या अपनी मां और बहन के साथ आउटडोर पोज देती नजर आईं. वहीं एक अन्य तस्वीर में अनन्या और भावना किसी शांत प्रार्थना स्थल में मोमबत्तियां जलाती दिखीं. एक तस्वीर में डेजर्ट्स जैसे कुकीज, आइसक्रीम और पेस्ट्रीज की झलक भी देखने को मिली. 

ये भी पढ़े: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स 2’ में नहीं दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फर्स्ट सीजन में बुरी तरह ट्रोल हुईं थीं एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो पति, पत्नी और वो, गहराइयां, ड्रीम गर्ल 2 और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में नजर आई थीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *