इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, जिसमें गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. हालांकि मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. इस बीच टीम के साथ 2010 से जुड़े हुए रॉबिन सिंह फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी.
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग होने की घोषणा के साथ रॉबिन सिंह ने बताया कि उन्होंने ILT20 (इंटरनेशनल लीग टी20) की टीम एमए एमिरेट्स से भी नाता खत्म कर लिया है. उनके टीम के साथ जुड़े रहने के दौरान मुंबई ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती.
रॉबिन सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं यह बताना चाहूंगा कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से अपनी राहें अलग कर ली हैं. हालांकि मैं 2022 से उनके IPL स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल तक मैं एमिरेट्स लीग में भी उनकी टीम के साथ जुड़ा हुआ था.”
यह भी पढ़ें- किसे होना चाहिए T20 में टीम इंडिया का अगला कप्तान? रवि शास्त्री ने सुझाया नाम, बताई वजह
उन्होंने आगे लिखा, “2010 से शुरू हुई मेरी इस शानदार यात्रा के दौरान मुझे मिले समर्थन के लिए मैं पूरे MI परिवार और सभी प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. मैं इस फ्रेंचाइजी को आने वाले सालों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
I’d like to share that I have officially parted ways with the Mumbai Indians. Although I have not been part of their IPL staff since 2022 , as of this year also with their team in the Emirates league.
Thank you to the entire MI family and the fans for the support through this…— Robin Singh (@robinsingh1409) May 15, 2026
यह भी पढ़ें- रदरफोड़ के बेटे के साथ लुका-छिपी खेलते रोहित शर्मा, PBKS vs MI मैच से आया प्यारा वीडियो; देखें
2010 से मुंबई इंडियंस के साथ रॉबिन सिंह 2023 में ILT20 के पहले संस्करण में एमए एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर जुड़े थे. 2024 में वह एमए एमिरेट्स के हेड कोच नियुक्त किए गए.
रॉबिन सिंह का क्रिकेट करियर
62 वर्षीय सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे मैचों में 236 रन बनाए और 69 विकेट लिए. वनडे में उनके नाम 1 शतक और 9 अर्धशतक हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेले एकमात्र टेस्ट मैच में 27 रन बनाए.