Gold Exchange Offer: पीएम मोदी की अपील के बीच गोल्ड पर गजब का एक्सचेंज ऑफर दे रहे ये ज्वेलर्स, चेक करें डिटेल्स

55d777819d1cf826bcfd3d0df4db5cc317788351398931379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पीएम मोदी की सोना आयात रोकने की अपील पर ब्रांड्स ऑफर लाए.
  • तनिष्क, कल्याण, मालाबार पुराने सोने पर 100% वैल्यू दे रहे.
  • सोने के आयात पर खर्च कम करने का यह एक प्रयास है.
  • ग्राहकों को बिना नुकसान के नए डिजाइन के गहने मिलेंगे.

Gold Exchange Offer: पश्चिम एशिया में संकट के बीच अनावश्यक और महंगे आयात को रोकने और विदेशी मुद्रा भंडार को रोकने के मकसद से पीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक अपील की. बीते रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साल तक तक सोना न खरीदें. दरअसल, सोने के आयात पर होने वाला भारी खर्च अब देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है.

पीएम मोदी की इस अपील के बाद बीते दिनों गोल्ड ज्वेलरी स्टॉक्स में भारी गिरावट भी देखी गई. ऐसे में शादी-ब्याह के इस सीजन और अपने मुनाफे को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े ब्रांड्स सोने की खरीद पर बंपर ऑफर दे रहे हैं ताकि विदेशों से सोना आयात भी न करना पड़े और ग्राहकों का भी काम चल जाए. 

Tanishq

देश का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क #OldGoldNewIndia के नाम से एक कैम्पेन चला रहा है. इसके तहत कंपनी ऑफर दे रही है कि आपका पुराना सोना चाहे किसी भी शहर या स्थानीय सुनार से खरीदा गया हो, उसे एक्सचेंज करने पर 1 रुपया भी नहीं काटा जाएगा और आपको पुराने सोने की 100% वैल्यू मिलेगी. ऐसे में अपने पास रखे पुराने गहने एक्सचेंज कर नए डिजाइन्स के गहने ले सकते हैं, वह भी बिना किसी नफा-नुकसान के. 

Kalyan Jewellers

कंपनी ने Nation First-Gold4India के नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसमें कंपनी के सभी 342 स्टोर्स पर ग्राहकों को अपने घर में रखे पुराने, आउटडेटेड या टूटे गहनों के एक्सचेंज का एक बेहतर मौका मिल रहा है. आयात के दबाव और पीएम मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए कंपनी 18-कैरेट के हल्के और मॉर्डन डिजाइंस के गहनों को प्रोमोट कर रही है. 

Malabar Gold and Diamonds

मालाबार गोल्ड ‘जीरो डिडक्शन’ पॉलिसी के तहत अपने स्टोर्स पर 22- कैरेट (916 हॉलमार्क) के पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% परसेंट की कटौती का ऑफर दे रहा है. आप अपने पुराने सोने के गहने लाकर 100% वैल्यू के साथ नए डिजाइंस के गहने ले सकते हैं. 

CaratLane

टाटा ग्रुप की ज्वेलरी ब्रांड कैरेटलेन भी 0% डिडक्शन पर डायमंड ज्वेलरी एक्सचेंज का शानदार ऑफर दे रहा है. इसके तहत, अगर आप देश भर में कैरेटलेन के किसी भी स्टोर से डायमंड या जेमस्टोन खरीदते हैं, तो पुराने गहने की जितनी भी वैल्यू होगी उसमें बिना किसी कटौती के आपको गोल्ड एक्सचेंज का मौका मिलेगा. हालांकि, अगर आप पुराने सोने के बदले बिना रत्न जड़ित या Unstudded गहने या 22- कैरेट के गहने लेंगे, तो 4% का स्टैंडर्ड डिडक्शन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू सिलेंडर की बारी? बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज आपके शहर में रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *